Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 :- घर की महिलाओं के लिए सरकार लेके आयी है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अब महिलाओं की होगी बम्फर कमाई।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना :- झारखड सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकाश योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के जरिये महिलाओं को
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना: वैसे तो किसानो के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है योजना के जरिये किसानों को कई तरह के लाभ प्रदान किए जाते है लेकिन इस बार झारखंड सरकार ने किसानो के लिए एक ऐसी योजना की शुरुवात कर दी है, जिसका लाभ सभी किसान ले सकते हैं। हम बात कर रहे है, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना।
mukhyamantri pashudhan vikas yojana
इस योजना के जरिये गाय, भैंस जैसे दुधारू पशुओं को खरीदने के लिए सरकार की ओर से 75 से 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है। महिलाओं को सरकार द्वारा कुल 90 प्रतिशत तक का सब्सिडी दिया जाता है। सब्सिडी के लिए किसानों को गाय ,भैस में से किन्ही दो पशुओं की खरीदारी करनी होगी।
इस योजना के अंतर्गत किसानों को उनके केटेगरी के अनुसार सब्सिडी दिया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत महिला को प्राथमिकता दी गई है। यदि आप भी झारखण्ड से हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको पूरी जानकारी दी जायेगी। आप इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 :- overview
| Yojna name | Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 |
| Yojna state | jharkhand |
| Subsidy | 50% To 90% |
| Application mode | Offline |
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य क्या है?
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का मुख्य उदेश्य है राज्य में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और इस योजना के जरिये उनकी आमदनी को बढ़ाना। इस योजना के जरिए किसानों को पशुओं की खरीदारी पर 50 % से लेकर 90 % तक की सब्सिडी दी जायेगी। जिससे किसानों को महँगे पशुओं की खरीदारी करना आसान हो जायेगा। इस योजना के जरिये गरीब ,माध्यमवर्गीय गरीब किसानों के अलावे विकलांग, विधवा महिलाएं एंव निसंतान दंपति को प्राथिमिकता दी जायेगी।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभ क्या है?
किसान भाइयों आप सभी को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभ के बारे में अवश्य जानना चाहिए।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के जरिये दुधारू पशुओं की खरीदारी पर सब्सिडी दिया जायेगा।
किसानों को सब्सिडी उनके केटेगरी के अनुसार दिया जायेगा। - इस योजना के जरिये करीब 75% की सब्सिडी अनूसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों को दिया जायेगा।
- सरकार द्वारा पशुओं के सही समय पर इलाज हो इसके लिए पशु एंबुलेंस की सुविधा और पशु चिकित्सा क्लिनिक बनाये जायेगें.
- सभी पशुओं के लिए टीके का निर्माण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की विशेषताएं क्या है?
- राज्य के सभी किसानों को इस योजना के जरिये सब्सिडी दी जायेगी।
- घर की महिला मुखिया को योजना के लिए चयनित करने में प्राथमिकता दी जाएगी।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गौ पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन, मछ्ली पालन आदि के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- जरूरतमंद महिला ,विकलांग, विधवा महिलाएं एंव निसंतान दंपति को प्राथमिकता दी जाएगी। इन्हें 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जायेगी।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की सब्सिडी राशि डायरेक्ट किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए आवश्यक पात्रता क्या है।
- किसान भाइयों मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आप सभी को आवश्यक पात्रता की जानकारी होना जरुरी है।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए किसान का झारखण्ड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- योजना का लाभ उन्ही को मिलेगा जिन्हे पशुपालन की जानकारी है। या पहले से पशुपालक हैं।
- किसानों के पास योजना से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध होना चाहिए।
- किसानों के पास पशुओं के शेड और पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़
किसान भाइयों यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको योजना से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी होना चाहिए। नीचे सभी दस्तावेजों की जानकारी दी गई है।
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- विधवा प्रमाण पत्र (लागू होने की स्थिति में)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (लागू होने की स्थिति में)
- यदि विकलांग हो तो (विकलांग प्रमाण पत्र)
- मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज़ फोटो
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना मे आवेदन करने की प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत सब्सिडी पाने के लिए किसानों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए किसानों को अपने नजदीकी पशुपालन कार्यालय में जाना होगा।
- यहाँ आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आवेदन फॉर्म में माँगी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
- साथ ही आवेदन में माँग की गई सभी दस्तावेजों को की फोटो कॉपी जमा करना होगा।
साराँश
दोस्तों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी। कृषि से रिलेटेड जानकारी ,कृषि योजना ,कृषि बिज़नेस आईडिया ,की जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें।
| join channel | click here |
| join whatsapp group | click here |
- Bihar Makhana Vikas Yojana 2026: 21 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ, On Farm Handling Unit में मिलेंगे 11 जरूरी सामान
- बिहार कृषि ड्रोन योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की जांच – Bihar Krishi Drone Yojana 2026
- बिहार नारियल पौधा वितरण योजना 2026-27: किसानों को 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा |Bihar Coconut Plant Subsidy 2026
- बिहार में ड्रोन से होगी ‘स्मार्ट खेती’: सरकार ने मंजूर किए 11.81 करोड़ रुपए, bihar krishi drone yojna 2026
- गांव में कृषि ड्रोन से बिजनेस करके हर महीने लाखों रुपये कैसे कमाएं? Agriculture Drone spray business 2026
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में कितना सब्सिडी मिलता है।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में 75% से लेकर 90% तक सब्सिडी मिलता है।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में कौन कौन आवेदन कर सकता है।
इस में झारखण्ड के सभी किसान जो पशु पालते हैं वे सभी आवेदन कर सकते हैं।



