किसानों के लिए मध्यप्रदेश सरकार किसानों को सस्ती दरों पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए कृषि यंत्र अनुदान योजना (Krishi Yantra Anudan Yojana MP) चला रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की खेती को उन्नत बनाना और उनके कृषि कार्यों को आसान करना है। योजना के तहत चॉप कटर, मिनी दाल मिल, मिलेट मिल, ग्राउंड नट डिकारटीकेटर (शक्ति चलित) और रिजर जैसे 5 प्रमुख कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
chara katne ki machine subsidy :- पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2024 थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 6 जनवरी 2025 कर दिया गया है। अब किसान 6 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
योजना की मुख्य विशेषताएं
5 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी
कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसानों को अन्य 5 प्रकार के उन्नत कृषि यंत्रों पर भी सब्सिडी दिया जायेगा :
- चॉप कटर (ट्रैक्टर/विद्युत चलित)
- मिनी दाल मिल (100 किग्रा प्रति घंटा से कम क्षमता)
- मिलेट मिल (100 किग्रा प्रति घंटा से कम क्षमता)
- ग्राउंड नट डिकारटीकेटर (शक्ति चलित)
- रिजर

कृषि यंत्र अनुदान योजना सब्सिडी रेट
- लघु एवं सीमांत श्रेणी के किसानों को यंत्र की कुल लागत पर 55% तक सब्सिडी दी जाएगी।
- अन्य वर्गों के किसानों को यंत्र की कुल लागत पर 45% तक अनुदान दिया जाएगा।
किसी भी यंत्र पर मिलने वाली सब्सिडी का विवरण जानने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर कैलकुलेटर का उपयोग करें।
लॉटरी से होगा चयन | Krishi Yantra Anudan Yojana MP lottery date
योजना के तहत आवेदन करने वाले किसानों का चयन 7 जनवरी 2025 को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र खरीदने का अवसर मिलेगा।
खेती से जुड़ी सभी जानकारी। सरकारी योजना ,सब्सिडी ,पाने के लिए इस एप को डाउनलोड करें। निचे दिए गए इमेज पर क्लिक करें।

Krishi Yantra Anudan Yojana MP apply process आवेदन प्रक्रिया
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन की शुरुआत: 10 दिसंबर 2024
- अंतिम तिथि: 6 जनवरी 2025
- लॉटरी चयन: 7 जनवरी 2025
अब आप अपने कृषि जैसे ट्रैक्टर ,थ्रेसर ,रोटावेटर ,जैसे सभी उपकरण को ऑनलाइन किराये पर लगा कर कमाई कर सकते हैं निचे इमेज पर क्लिक करें।

आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन आवेदन:
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो आधार OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
- नए किसानों को बायोमैट्रिक आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
- ऑफलाइन सहायता:
जो किसान ऑनलाइन आवेदन में असमर्थ हैं, वे अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन सेंटर या सीएससी सेंटर की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
डिमांड ड्राफ्ट (धरोहर राशि)
योजना के तहत आवेदन करते समय किसान को निम्नलिखित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (DD) लगाना होगा। यह राशि यंत्र के प्रकार के अनुसार भिन्न होती है।
| कृषि यंत्र | धरोहर राशि (₹) |
|---|---|
| चॉप कटर (ट्रैक्टर/विद्युत चलित) | ₹5,000 |
| ग्राउंड नट डिकारटीकेटर (शक्ति चलित) | ₹2,000 |
| रिजर | ₹2,000 |
| मिनी दाल मिल (100 किग्रा/घंटा) | ₹5,000 |
| मिलेट मिल (100 किग्रा/घंटा) | ₹5,000 |
डिमांड ड्राफ्ट कहां से बनवाएं?
- किसान अपने जिले के कृषि यंत्री के नाम से बैंक ड्राफ्ट बनवाएं।
- आवेदन के साथ डिमांड ड्राफ्ट अपलोड करें।
- बिना डिमांड ड्राफ्ट के किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- अगर किसान का चयन लॉटरी में नहीं होता, तो जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी।
Krishi Yantra Anudan Yojana MP आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- जाति प्रमाण-पत्र (SC/ST के लिए)
- खेत का राजस्व रिकॉर्ड (B-1 की प्रति)
- बिजली कनेक्शन का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
Krishi Yantra Anudan Yojana MP Benefits
- कृषि में वृद्धि: आधुनिक यंत्रों का उपयोग किसानों की उत्पादकता और दक्षता बढ़ाएगा।
- कम लागत में कृषि यंत्र: सब्सिडी मिलने से किसानों की लागत कम होगी।
- सुविधाजनक प्रक्रिया: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा।
- सीमांत किसानों को प्राथमिकता: छोटे और सीमांत किसानों के लिए ज्यादा सब्सिडी।
अधिक जानकारी कहां से प्राप्त करें? | How To Apply Krishi Yantra Anudan Yojana MP
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट: https://farmer.mpdage.org/Home/Index
- नजदीकी कृषि विभाग या कृषि यंत्री से संपर्क करें।
- एमपी ऑनलाइन और सीएससी सेंटर से भी सहायता प्राप्त करें।
निष्कर्ष
कृषि यंत्र अनुदान योजना किसानों को सस्ती दरों पर उन्नत कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर उनकी खेती को उन्नत बनाने का अवसर प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से किसानों को कृषि कार्यों में सहूलियत होगी और उत्पादन लागत में कमी आएगी। ऐसे में, आप भी इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी खेती को लाभदायक बनाएं।
जल्दी करें, आवेदन की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2025 है
नोट:- किसान भाइयों खेती से जुड़े रेगुलर अपडेट पाने के लिए आप हमारे आप Agoranto को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। साथ ही किसी भी प्रकार के कृषि यंत्र आप किराये पर लगा कर कमाई करना चाहते हैं। तो play स्टोर से AgroRanto partner एप को डाउनलोड करें।
| join whatsapp channel | click here |
| join whatsapp group | click here |
| Download AgroRanto partner app | Click here |
| Download AgroRanto booking app | Click here |
| Download mobile app | Click here |
| ONLINE APPLY | CLICK HERE |
| Official website | Click here |
- बिहार नारियल पौधा वितरण योजना 2026-27: किसानों को 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा |Bihar Coconut Plant Subsidy 2026
- बिहार में ड्रोन से होगी ‘स्मार्ट खेती’: सरकार ने मंजूर किए 11.81 करोड़ रुपए, bihar krishi drone yojna 2026
- गांव में कृषि ड्रोन से बिजनेस करके हर महीने लाखों रुपये कैसे कमाएं? Agriculture Drone spray business 2026
- मधुमक्खी पालन से किसानों की होगी मोटी कमाई! सरकार दे रही 85% सब्सिडी, Bee Keeping Subsidy Haryana
- बिहार उद्यमी योजना 2026: ₹10 लाख तक की सहायता से शुरू करें अपना बिजनेस | bihar Udyami Yojana Project List 2026 download



