Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar: दोस्तों यदि आप भी बिहार से हैं तो ये खबर आपके लिए है। बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा बिहार के पशुपालकों को दुधारू पशुओं के लिए अनुदान देने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। इस योजना को समग्र गव्य विकास योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के जरिये पशुपालकों के 2 या 4 दुधारू पशुओं के डेयरी खोलने के लिए बिहार सरकार द्वारा 75% तक की सब्सिडी दी जाती है।
Samagra Gavya Vikas Yojana : वर्ष 2024-25 के लिए भी समग्र गव्य विकास योजना की शुरू हो चुकी है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि आपको भी समग्र गव्य विकास योजना की पूरी जानकारी चाहिए। जैसे ऑनलाइन कैसे करें ,आवश्यक दस्तावेज ,आवेदन के लिए पात्रता की पूरी जानकारी आप लोगों को दी जायेगी। आप सभी इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar: Overviews
Post Name | Samagra Gavya Vikas Yojana |
Post Type | Bihar Sarkari Yojana |
Financial Year | 2024-25 |
Benefits | गाय खरीदने पर सब्सिडी |
Eligible | ग्रामीण पशुपालक,बेरोजगार युवक/युवती |
Official Website | https://dairy.bihar.gov.in/ |
Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar क्या है?
समग्र गौव्य विकास योजना (Samagra Gavya Vikas Yojana) बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के जरिये बिहार सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़वा देने और पशुपालकों की आमदनी को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के जरिये पशुपालकों को दुधारू पशु को पालने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है।
समग्र गौव्य विकास योजना (Samagra Gavya Vikas Yojana) इस योजना के अंतर्गत पशुपालक 2, 4 और 15,20 पशुओं का डेयरी फार्म खोल सकते हैं। जिस पर सरकार द्वारा अधिकतम 75% तक अनुदान दिया जायेगा।
Samagra Gavya Vikas Yojana: Important Dates
पशुपालन जैसा की आप सभी को पता है। समग्र गौव्य विकास योजना के जरिये सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। इसीलिए आप सभी को ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख अवश्य पता होना चाहिए। जिससे आप सही समय पर आवेदन कर सकें।
- समाचार पत्रों के माध्यम से आवेदन सूचना जारी होने की तिथि :-02-08-2024
- योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन की तिथि :- 15-08-2024
- योजना के तहत लाभ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 15-10-2024
Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar लाभ लेने के लिए पात्रता
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होनी चाहिए
- इस योजना में आवेदन करने की उम्र कम से कम 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के पशुपालक ,बेरोजगार युवा ,महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
- सभी कैटेगरी के आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Samagra Gavya Vikas Yojana Benefits के लाभ और मिलने वाली अनुदान
बिहार समग्र गाय विकास योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। इस योजना में सभी केटेगरी के महिला पुरुष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समग्र गाय विकास योजना के तहत अनुदान की आवेदकों के केटेगरी के अनुसार दिया जायेगा। जिसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 75% तक अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावे अन्य सभी केटेगरी के आवेदकों को 50% तक अनुदान दिया जायेगा। 15 और 20 दुधारू मवेशियों के डेयरी फार्म खोलने के लिए सभी श्रेणियों के आवेदकों को 40% अनुदान की सुविधा दी जाएगी। इस योजना के तहत आवेदकों को निर्धारित राशि के अंदर ही पशुओं की खरीदारी करने पर अनुदान दिया जायेगा।
समग्र गव्य विकास योजना के सब्सिडी
क्र. संख्या | अवयव | लागत मूल्य (रु. में) | विभागीय अनुदान की राशी (रु. में) | |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ जनजाति | अन्य सभी वर्गों के लिए | |||
1 | 2 दुधारू मवेशी/ हिफर | 1,74,000/- | 1,30,500/- | 87,000/- |
2 | 4 दुधारू मवेशी/ हिफर | 3,90,400/- | 2,92,800/- | 1,92,200/- |
सभी वर्गों के लिए | ||||
3 | 15 दुधारू मवेशी/ हिफर | 15,34,000/- | 6,13,600/- (40%) | |
4 | 20 दुधारू मवेशी/ हिफर | 20,22,000/- | 8,08,800/- (40%) |
Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar: लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- जमीन की रसीद (जहाँ डेयरी फार्म स्थापित होगा)
- बैंक से डिफाल्टर नहीं होने का शपथ पत्र
- परियोजना लागत का प्रति
- बैंक पासबुक की छायाप्रति
Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar Apply Online: ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन
समग्र गव्य विकास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले बिहार सरकार समग्र गव्य विकास योजना के ऑफिसियल पोर्टल को विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर दी गई लिंक पर क्लिक करके आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर अवश्य होना चाहिए।
- OTP डाल कर आपको फाइनल रेजिस्टशन करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको दुबारा लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपको फॉर्म में माँगी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
- उसके बाद आपको सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को उपलोड करना होगा।
- सभी डॉक्यूमेंट उपलोड करने के बाद आपको फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
साराँश
दोस्तों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी। खेती किसानी ,कृषि बिज़नेस आईडिया ,किसान योजना से सम्बंधित जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें। इस अपने दोस्तों में शेयर करें।
join channel | click here |
join whatsapp group | click here |
- बिहार फसल बीमा खरीफ 2023 दस्तावेज़ अपलोड: ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करें | Bihar Fasal Bima Kharif 2023 Document Upload
- कृषि बिजनेस आइडिया: स्पिरुलिना फार्मिंग से कमाएं महीने के ₹1.5 लाख | spirulina farming business 2024
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2024: किसानों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी | Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 Apply.
- मखाना की खेती शुरू करें, 50% तक सब्सिडी पाएं: जानिए कैसे करें आवेदन| makhana subsidy in up
- मात्र 4 हजार रुपये में मिलेगा एक जोड़ा बैल: इस तरह उठाएं योजना का लाभ | joda bail yojana jharkhand