Pneumatic Planter subsidy MP :- न्यूमेटिक प्लांटर सब्सिडी योजना 2025: सटीक बुवाई और अधिक मुनाफे की ओर कदम
🌱 अब खेती होगी स्मार्ट – मध्यप्रदेश सरकार दे रही है न्यूमेटिक प्लांटर पर सब्सिडी!
Pneumatic Planter subsidy MP :- खेती को आधुनिक और सटीक बनाने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं ला रही है। इन्हीं में से एक है न्यूमेटिक प्लांटर सब्सिडी योजना 2025, जिसके तहत किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले न्यूमेटिक प्लांटर मशीन पर 40% से 50% तक का अनुदान (Subsidy) दिया जाएगा।
यह योजना खास तौर पर उन किसानों के लिए लाई गई है जो कपास और मक्का जैसी फसलों की सटीक बुवाई करना चाहते हैं, ताकि बीज की बचत, लागत में कमी और अधिक उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

🛠️ न्यूमेटिक प्लांटर क्या है?
Pneumatic Planter subsidy kya hai :- न्यूमेटिक प्लांटर एक बहुत ही आधुनिक कृषि यंत्र है। इस मशीन को ट्रैक्टर के साथ अटैच्ड करके काम में लाया जाता है। न्यूमेटिक प्लांटर मशीन बीजों की बुआई हवा के दबाव (Pneumatic system) की मदद से करता है। जिससे बीजों की बुआई एक सामान गहराई और दुरी पर होता है।, जिससे:
- बीज की बचत होती है
- समान अंकुरण और अधिक उत्पादन संभव होता है
- कम समय में ज्यादा क्षेत्र में बुवाई की जा सकती है
🎯 न्यूमेटिक प्लांटर योजना का उद्देश्य
| उद्देश्य | विवरण |
|---|---|
| 1️⃣ | सटीक और वैज्ञानिक तरीके से बुवाई को बढ़ावा देना |
| 2️⃣ | किसानों की उत्पादन लागत को कम करना |
| 3️⃣ | पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देना |
| 4️⃣ | आधुनिक कृषि उपकरणों को बढ़ावा देना |
📅 योजना की प्रमुख तिथियाँ
| बिंदु | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | न्यूमेटिक प्लांटर सब्सिडी योजना 2025 |
| संचालन विभाग | कृषि अभियांत्रिकी, मध्यप्रदेश शासन |
| आवेदन प्रारंभ | 19 मई 2025 से |
| अंतिम तिथि | अभी घोषित नहीं हुई |
| चयन प्रक्रिया | लॉटरी सिस्टम के माध्यम से |

📥 न्यूमेटिक प्लांटर आवेदन प्रक्रिया
न्यूमेटिक प्लांटर के लिए आवेदन की प्रक्रिया को बहुत ही आसान बनाया गया है। निचे स्टेप बाय स्टेप में आपको ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
- किसान को e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल (https://agrimachinerymp.mp.gov.in) पर जाना होगा।
- पुराने पंजीकृत किसान OTP के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं।
- नए किसान MP Online या CSC सेंटर से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के साथ पंजीकरण कर सकते हैं।
- पंजीकरण के बाद “न्यूमेटिक प्लांटर” यंत्र का चयन कर आवेदन करें।
- आवेदन के साथ ₹10,000 का डिमांड ड्राफ्ट (DD) संबंधित सहायक कृषि यंत्री के नाम पर संलग्न करें।
नोट: किसान ध्यान रखेंगे बिना डीडी के आवेदन मान्य नहीं होगा।
📄 आवश्यक दस्तावेज
| दस्तावेज का नाम | विवरण |
|---|---|
| ✅ आधार कार्ड | आधार OTP लॉगिन हेतु आवश्यक |
| 📱 मोबाइल नंबर | OTP व SMS सूचना हेतु |
| 🏦 बैंक पासबुक | अनुदान राशि DBT हेतु |
| 🧾 खतौनी / खसरा / B1 | जमीन के स्वामित्व का प्रमाण |
| 🚜 ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन | यंत्र संचालन हेतु अनिवार्य |
| 💰 डिमांड ड्राफ्ट (DD) | ₹10,000 सहायक कृषि यंत्री के नाम प |
💰न्यूमेटिक प्लांटर सब्सिडी की दरें
| किसान श्रेणी | अनुदान प्रतिशत |
|---|---|
| सामान्य किसान | 40% तक |
| महिला, SC/ST, सीमांत किसान | 50% तक |
किसानों के लिए कृषि यंत्र पर मिलने वाले सब्सिडी के लिए सब्सिडी कैलकुलेटर पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। पोर्टल पर किसान कृषि यंत्र की कीमत के अनुसार सब्सिडी की जानकारी पा सकते हैं।
🎯 न्यूमेटिक प्लांटर से होने वाले लाभ
- ✔️ बीज की 20–25% तक बचत
- ✔️ सिंचाई और खाद प्रबंधन आसान
- ✔️ पौधों में समान दूरी, जिससे अच्छा विकास
- ✔️ मजदूरी लागत में कमी
- ✔️ उत्पादन में 15–20% तक वृद्धि
📌 किन जिलों में मिलेगा लाभ?
योजना का लाभ फिलहाल मध्यप्रदेश के चिन्हांकित कपास व मक्का उत्पादक जिलों में दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत आने वाले जिले कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा घोषित किए जाएंगे।
📍 कहां से मिलेगी जानकारी?
किसान अपने नजदीकी:
- ब्लॉक कृषि कार्यालय
- जिला कृषि विभाग कार्यालय
- CSC सेंटर या MP Online कियोस्क
से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
✅ योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- योजना में लॉटरी सिस्टम से चयन होगा
- एक किसान एक ही यंत्र के लिए आवेदन कर सकता है
- योजना पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर आधारित नहीं है
- चयनित किसानों को यंत्र साबित निर्माता से खरीदना होगा
📢 निष्कर्ष
न्यूमेटिक प्लांटर सब्सिडी योजना 2025 किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है , नए तकनीकों के इस्तेमाल से बीजों की बुआई बेहतर तरीके से होती है। जिससे फसलों की पैदावार अधिक होती है। यदि आप खेती को आधुनिक बनाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा मौका है।
तो देर न करें, आज ही आवेदन करें और खेती को बनाएं स्मार्ट और मुनाफेदार!
नोट:- किसान भाइयों खेती से जुड़े रेगुलर अपडेट पाने के लिए आप हमारे ऐप Agoranto को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। साथ ही किसी भी प्रकार के कृषि यंत्र आप किराये पर लगा कर कमाई करना चाहते हैं। तो play स्टोर से AgroRanto partner एप को डाउनलोड करें।
| join whatsapp channel | click here |
| join whatsapp group | click here |
| Download AgroRanto partner app | Click here |
| Download AgroRanto booking app | Click here |
| Download mobile app | Click here |
| Official website | Click here |
न्यूमेटिक प्लांटर क्या है और यह कैसे काम करता है?
यह एक आधुनिक यंत्र है जो हवा के दबाव से सटीक बीज बुवाई करता है।
न्यूमेटिक प्लांटर पर सब्सिडी योजना 2025 क्या है?
किसानों को न्यूमेटिक प्लांटर पर 40%–50% सब्सिडी देने वाली सरकारी योजना है।
न्यूमेटिक प्लांटर सब्सिडी के लिए आवेदन कहां करें?
e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल, MP Online या नजदीकी CSC सेंटर से आवेदन करें।
न्यूमेटिक प्लांटर के लिए कितनी सब्सिडी मिलेगी?
सामान्य किसानों को 40% और SC/ST, महिला किसानों को 50% सब्सिडी मिलती है।
न्यूमेटिक प्लांटर सब्सिडी के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
आधार, पासबुक, खतौनी, ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन और ₹10,000 का डिमांड ड्राफ्ट जरूरी है।
- बिहार नारियल पौधा वितरण योजना 2026-27: किसानों को 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा |Bihar Coconut Plant Subsidy 2026
- बिहार में ड्रोन से होगी ‘स्मार्ट खेती’: सरकार ने मंजूर किए 11.81 करोड़ रुपए, bihar krishi drone yojna 2026
- गांव में कृषि ड्रोन से बिजनेस करके हर महीने लाखों रुपये कैसे कमाएं? Agriculture Drone spray business 2026
- मधुमक्खी पालन से किसानों की होगी मोटी कमाई! सरकार दे रही 85% सब्सिडी, Bee Keeping Subsidy Haryana
- बिहार उद्यमी योजना 2026: ₹10 लाख तक की सहायता से शुरू करें अपना बिजनेस | bihar Udyami Yojana Project List 2026 download



