strawberry ki kheti : कम लागत में अधिक मुनाफा दोस्तों यदि आप भी खेती करते हैं और खेती अधिक मुनाफा नहीं हो रहा है। और कुछ नया ट्राय करना चाह रहे हैं तो आपके लिए हम एक बेहतरीन खेती की जानकारी लेके आये हैं। किसान भाइयों यदि आपको खेती से अच्छी कमाई करनी है तो आपको खेती भी थोड़ा अलग टाइप से करना होगा।
आज भारत कुछ किसान खेती से लाखों की कमाई रहे हैं वहीं कुछ किसानों को खेती से नुकसान हो रहा है। इसका मुख्य कारण है लोग एक ही प्रकार की खेती करते हैं। खेती से कमाई करने के लिए आपको ये देखना होगा। मार्केट में कौन से फल ,फूल ,फसल की अधिक डिमांड है।
जिसकी डिमांड अधिक है आपको उस फसल की खेती करना चाहिए। इसके लिए आपको तैयारी करनी होगी। जानकर किसानों से संपर्क करना होगा।आज हम आप सभी के लिए एक बेहतरीन खेती की जानकारी लेके आये हैं। जिसकी खेती करके आप लाखों की कमाई कर सकते हैं। जी हैं स्ट्रॉबेरी की खेती करके आप लाखों की कमाई कर सकते हैं।

strawberry ki kheti kaise karen
Strawberry, जिसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं। किसानों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद फसल है। इसका
खट्टा-मीठा स्वाद और सुंदर रंग की वजह से स्ट्रॉबेरी की डिमांड मार्केट में हमेशा बनी रहती है। स्ट्रॉबेरी आमतौर पर ठंडे प्रदेशों में खेती की जाने वाली फसल है। भारत में स्ट्रॉबेरी की खेती ज्यादातर रबी के सीजन में की जाती है। आमतौर पर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में स्ट्रॉबेरी की खेती होती है। हालाँकि, अब उन्नत तकनीकों के उपयोग से, कई किसान इसे देश के अन्य हिस्सों में भी सफलतापूर्वक उगा रहे हैं।
विभिन्न राज्यों में स्ट्रॉबेरी की खेती
Strawberry Plantation :- नये तकनीक के प्रयोग ने स्ट्रॉबेरी की खेती को देश के कई हिस्सों में संभव बना दिया है, जहाँ परंपरागत रूप से यह फसल नहीं उगाई जाती थी। वहीँ अब उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में किसान पॉलीहाउस का उपयोग कर स्ट्रॉबेरी उगा रहे हैं। पॉलीहाउस में मिट्टी को बारीक कर, 1.5 मीटर चौड़ी और 3 मीटर लंबी क्यारियाँ बनाई जाती हैं। इन क्यारियों में स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए जाते हैं। पॉलीहाउस की संरचना पौधों को आवश्यक तापमान और नमी प्रदान करती है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन अच्छी होती है।
एक एकड़ से शुरू करें स्ट्रॉबेरी की खेती
स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। यदि आप 1 एकड़ भूमि में स्ट्रॉबेरी की खेती करना चाहते हैं, तो आप लगभग 22,000 पौधे लगा सकते हैं। इन पौधों की सिंचाई ड्रिप सिंचाई पद्धति से की जाती है, जिससे पानी का सही उपयोग होता है और पौधों को आवश्यक नमी मिलती रहती है। पौधे लगने के 40 से 50 दिनों में फल देने लगते हैं, जिससे जल्दी मुनाफा कमाया जा सकता है।
स्ट्रॉबेरी की लगातार मांग का कारण
स्ट्रॉबेरी की लगातार मांग के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला, इसका आकर्षक स्वरूप और बेहतरीन स्वाद, जो इसे ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाता है। दूसरा, इसमें मौजूद पोषक तत्व, जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, फॉस्फोरस और पोटेशियम, जो इसे एक स्वस्थ विकल्प बनाते हैं। यह त्वचा, आंखों, और दांतों के लिए लाभकारी होता है,इसीलिए स्ट्रॉबेरी की मांग मार्केट हमेशा बनी रहती है।

स्ट्रॉबेरी की खेती से कमाई | Strawberry farming income
स्ट्रॉबेरी की खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। छोटे -बड़े शहरों में स्ट्रॉबेरी की मांग हमेशा बनी रहती है। शुरुवात में मात्र एक एकड़ की खेती करके भी किसान को अच्छा मुनाफा होता है। सही पैकेजिंग करके किसान स्ट्रॉबेरी को विदेशों में एक्सपोर्ट करके लाखों की कमाई कर सकते हैं। एक बार मार्केटिंग का फंडा समझने के बाद किसानों की कमाई लाखों में होगी।
स्ट्रॉबेरी की खेती से लाखों की कमाई youtube
किसान भाइयों स्ट्रॉबेरी की खेती करके किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं आप इस लिंक के जरिए भी देख सकते हैं की कैसे किसान स्ट्रॉबेरी की खेती से पैसे कमाता है।
| join channel | click here |
| join whatsapp group | click here |
| Download AgroRanto partner app | Click here |
| Download AgroRanto booking app | Click here |
- मधुमक्खी पालन से फसलों की पैदावार में 25% तक बढ़ोतरी | Rajasthan Madhumakhi Palan Yojana 2026 Subsidy
- प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना 2026: 52 हजार किसानों के खेतों में लगेंगे सोलर पंप, 90% तक सब्सिडी! PM Krishak Mitra Surya Yojana MP
- Bihar Chhoti Nursery Yojana 2026 : छोटी नर्सरी स्थापित करने पर मिलेगा ₹10 लाख का अनुदान – किसानों के लिए सुनहरा मौका
- DJI Agri Drone Business in the USA :- Big opportunity
- Papaya Farming Subsidy Bihar 2026 पपीते की खेती पर मिलेगा 45,000 रुपए का अनुदान – किसानों के लिए सुनहरा मौका




Pingback: सोलर पंप पर सरकार दे रही है 100% सब्सिडी: पूरी जानकारी| solar pump subsidy uttar pradesh apply - agroranto