agroranto

कृषि सखी योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन करें और लाभ पाएं 90,000 | Krishi Sakhi Yojana 2024 apply

Krishi Sakhi Yojana 2024 apply शुरुवात से ही महिलाओं की भागीदारी हरेक कामों में रही है। इसी भागीदारी को और बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कृषि सखी योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना के जरिये महिलाओं को कृषि कार्य क्षेत्र की ट्रेनिंग उपलब्ध कराया जायेगा।ट्रेनिंग में महिलाओं को कृषि से जुड़े विभिन्न कार्य जिसमें मृदा परीक्षण, बीज प्रसंस्करण, जैविक खाद निर्माण, फसल संरक्षण कटाई इत्यादि शामिल है।

Krishi Sakhi Yojana 2024 apply

Krishi Sakhi Yojana 2024 : कृषि सखी ट्रेनिंग के बाद महिलाओं को किसानों की सहायता और सरकार की योजना की जानकारी देने के लिए सरकार द्वारा सालाना 60,000 रुपए से 80,000 रुपए की सहायता राशि दी जायेगी। Krishi Sakhi Yojana से जुड़ने के लिए महिलाओं को 56 दिनों का ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है।

यदि आप गाँव में रहकर कर कमाई करना चाहती है और कृषि सखी बन कर किसानों की सहायता करना चाहती हैं तो आप इस आर्टिकल पूरा पढ़ें। कृषि सखी से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया क्या है, इसका लाभ और उद्देश्य क्या है,इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।

Krishi Sakhi Yojana 2024 क्या है?

महिलाओं को कृषि से जुड़े ट्रेनिंग और किसानों की सहायता के लिए कृषि सखी योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना का मुख्य उदेश्य है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। जिससे उनकी आर्थिक स्तिथि में सुधार हो। इस योजना के जरिये महिलाओं को कृषि से विभन्न कार्यों की ट्रेनिंग दी जायेगी। मृदा परीक्षण, बीज प्रसंस्करण, आर्गेनिक खेती ,ड्रोन प्रशिक्षण ,जैविक खाद निर्माण, फसल संरक्षण कटाई ,इत्यादि प्रकार के ट्रेनिंग उपलब्ध कराये जायेंगे। यह ट्रेनिंग 56 दिनों का होगा। ट्रेनिंग के बाद महिलाओं को एक एग्जाम देना होगा। जिसमें पास होने के बाद उन्हें कृषि सखी का सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

Krishi Sakhi Yojana 2024 उद्देश्य क्या है

वर्तमान समय में गाँव हो या शहर हर जगह पढी लिखी महिलाएं हैं जिनके पास शिक्षा तो है लेकिन नौकरी या कोई अपना रोजगार नहीं है। जिससे महिला अपने परिवार के लिए अतिरिक्त आय अर्जित कर सके और समाज में अपनी भागीदारी को बढ़ा सके। महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और उनके लिए आय के साधन को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा कृषि सखी योजना शुरू किया गया है।

इस योजना के जरिये महिलों को कृषि से जुड़े आधुनिक कृषि तकनीकों और बेहतर खेती के तरीकों की ट्रेनिंग दिया जायेगा। जिसके बाद महिलायें को खेती से जुड़े जानकारी के जरिये किसानों की सहायता करनी होगी। इसके बदले सरकार कृषि सखी को आर्थिक मदद करेगी।

ट्रेनिंग के बाद सरकार महिलाओं को साल के 60 हजार से 80 हजार रुपए की कमाई करने में सहायता देगी। कृषि सखी बनने के बाद महिलाएं कृषि से जुड़े कार्य करके अच्छी कमाई कर पाएंगे। किसानों को सलाह और मदद करके कमाई कर पायेंगी।

PM Krishi Sakhi Yojana selected states

कृषि सखी योजना के लिए प्रथम चरण में कुल 12 राज्यों का चयन किया गया है। जैसे ही इस योजना के सफलता बढ़ेगी। इस अन्य राज्यों में भी शुरू किया जायेगा। इस योजना के पहले चरण में लगभग देश की 1 करोड़ महिला जो कृषि सखी बनाने के निर्णय लिया गया है। जिससे देश की अधिक से अधिक महिला इस योजना से जुड़ कर कृषि सखी योजना का लाभ ले सके। कृषि सखी के लिए चयनित राज्यों की सूचि निचे दिया गया है।

  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु
  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश
  • आंध्र प्रदेश
  • झारखंड
  • राजस्थान
  • मेघालय
  • मध्य प्रदेश
  • ओडिशा

कृषि सखी योजना में 90,000 महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण:

कृषि सखी योजना के लिए 90,000 महिलाओं को ट्रेनिंग दिया जायेगा। ट्रेनिंग के लिए कई संस्थान बनाये जायेंगे। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र और क्रिसी विभाग के ट्रेनिंग सेंटर को जोड़ा जायेगा।
अभी तक कृषि सखी के रूप में कुल 34,000 ट्रेनिंग दिया जा चूका है। सर्टिफिकेट प्राप्त कर चूँकि ये महिलायें अब पारा एक्सटेंशन कर्मी के रूप में जाने जायेंगे। इनका काम होगा किसानों कृषि से जुड़े सहायता प्रदान करना।

Krishi Sakhi Yojana 2024 के लाभ क्या हैं?

आइये जानते हैं कृषि सखी योजना के लाभ के बारे में।

  • कृषि सखी योजना से जुडने के बाद महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
  • कृषि सखी योजना में महिलाओं को कृषि मैनेजमेंट, किसान फील्ड स्कूलों का आयोजन, मृदा स्वास्थ्य, एकीकृत कृषि प्रणाली, पशुधन प्रबंधन और बुनियादी संचार कौशल से जुड़े ट्रेनिंग दिए जायेंगे।
  • कृषि सखी योजना से प्राप्त ट्रेनिंग के बाद इन्हें पारा एक्सटेंशन कर्मी के रूप में जाना जायेगा।
  • कृषि सखी के रूप में महिलाओं को किसानों कृषि से जुड़े सहायता प्रदान करने होंगे।
  • इस योजना के जरिये महिलायें सालाना 60,000 से 80,000 तक कमाई कर सकती है।
  • कृषि सखी ट्रेनिंग के बाद महिला अपना कृषि व्यवसाय कर सकती है। जिसमें कृषि क्लिनिक ,कृषि दुकान , इत्यादि।
  • फ्री ट्रेनिंग और ₹8000 स्टाइपेंड के लिए यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

कृषि सखी योजना 2024 के लिए पात्रता

  • कृषि सखी योजना के लिए अभी चयनित राज्य की महिला आवेदन कर सकती हैं। अभी 12 राज्यों को चुना गया है।
  • इस योजना का लाभ केवल भारतीय महिला को दिया जायेगा। उनका चयनित राज्य का मूल निवासी होना जरुरी है।
  • इस योजना के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्र की महिला को प्राथमिकता दिया जायेगा।

Krishi Sakhi Yojana के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?

केंद्र सरकार की कृषि सखी योजना का लाभ लेने हेतु महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आपूर्ति करनी होगी –

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • राशन कार्ड आदि।

कृषि सखी योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?Krishi Sakhi Yojana 2024 apply

Krishi Sakhi Yojana online Registration :- कृषि सखी योजना 2024 अप्लाई करने के लिए आपको स्वंय सहायता ग्रुप से जुड़ना होगा। लखपति दीदी योजना स्कीम के अंदर ही इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

इसके अलावा आप अपने नजदीक कृषि कार्यालय जाकर आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि कार्यालय से आवेदन प्राप्त करके उसे अच्छी तरह से भरने के बाद वापस कार्यालय में जमा कर दें।

कृषि सखी का वेतन कितना है?

सरकार द्वारा कृषि सखी का वेतन निर्धारण नहीं किया गया है। ट्रेनिंग के बाद इन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के अलावे किसानों की सहायता करने पर कमाई होगी। इनकी सालाना कमाई 60 हजार रुपए से लेकर 80 हजार के बीच होगी।

S.NDivision NameActivitiesActivities wise per Krishi Sakhi/ Per Year Resource Fee
1INM Division : Soil Health and MOVCDNERSoil Sample Collection, Soil health Advisory, Formation of Farmer Producer Organisation, Training of FarmersSoil Health = INR 1300
MOVCDNER (Only for Northeast) = 54000
3Crop Division Cluster Front Line Demonstration, Collection and uploading of data on Krishi MapperINR 10,000 per year
4Crop Insurance Division: PMFBYMobilizing non loanee farmers, Loss AssessmentINR 20000 per Krishi per year can earn.
5MIDH DivisionAwareness about Horticulture MissionINR 40000 per block. State will decide the distribution of INR 40000 in the number of activities
6NRM Division: Rainfed Area Development RAD,Agroforestry, Per Drop More CropClimate Resilient Agriculture Practices Trainings, Distribution of Seedlings, Adoption of micro irrigationINR 12000 per Krishi per Year.
7Agriculture Infrastructure FundOutreach Agent, Facilitating Project, Create AwarenessINR 5000 per year
8Seed Division: Seed Village ProgramFarmer Training on Seed Production @900 per trainingMinimum INR 900 per year. Rest, as per the need of the Krishi Sakhi in the local area  
9M&T Division:Sub Mission on Agriculture Mechanisation (SMAM),Three Visits to Demonstration Field and collect data, photos and upload on the Krishi Mapper AppINR 10000 per year
10Oil Seeds Division: National Mission on Edible Oils/ – OilSeeds (NMEO-OS)Three Visits to Demonstration Field and collect data, photos and upload on the Krishi MapperINR 3000 per year
11Plant Protection: NPSInformation on crop Situation, Pest Surveillance through NPSS, Collect photos, uploading photosINR 1000 per year
12Credit Division: KCCLead connect, KCC Application support, Credit LinkageINR 5000 per year

साराँश

दोस्तों उम्मीद है आप सभी को ये आर्टिकल पसंद आया होगा। कृषि से जुड़े सभी जानकारी के लिए आप हमारे साथ अवश्य जुड़ें। कृषि सखी योजना के लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से अवश्य जुड़ें।

join channelclick here
join whatsapp groupclick here

कृषि सखी का वेतन कितना है?

सरकार द्वारा कृषि सखी का वेतन निर्धारण नहीं किया गया है। काम आधार पर इनकी सालाना कमाई 60 हजार रुपए से लेकर 80 हजार के बीच होगी।

कृषि सखी की सैलरी कितनी है?

इनकी सालाना कमाई 60 हजार रुपए से लेकर 80 हजार तक हो सकती है।

कृषि सखी की ट्रेनिंग कब होगी?

कृषि सखी में अप्लाई करने बाद ट्रेनिंग होती है।

1 thought on “कृषि सखी योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन करें और लाभ पाएं 90,000 | Krishi Sakhi Yojana 2024 apply”

  1. Pingback: साल में 80 हजार रूपये कमायें। कृषि सखी योजना से पूरी जानकारी यहाँ मिलेगा। krishi sakhi ka vetan kitna hai? - agroranto

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top