agroranto

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana 2024-25 : 75% का सब्सिडी मिलेगा प्याज उत्पादक किसानों को।

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana 2024-25 :- बिहार सरकार के हॉर्टिकल्चर विभाग किसानों की मदद कर रहा है। अब प्याज किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्याज भण्डारण संरचना (2024-25) शुरू है आप भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana 2024-25  75% का सब्सिडी मिलेगा प्याज उत्पादक किसानों को।

किसान भाइयों यदि आप भी बिहार से हैं और प्याज की खेती करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। बिहार सरकार द्वारा प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार प्याज भंडारण योजना ले के आयी है।

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana 2024-25

पहले किसानों को प्याज की खेती करने में परेशानी होती थी। चूँकि प्याज को स्टोर करने की आवश्यकता होती है। सही भंडारण नहीं होने की वजह से प्याज जल्दी सड़ जाता है। जिससे किसानों का नुकसान हो जाता था। इसलिए बहुत सारे किसान प्याज की खेती करने से कतराने लगे थे। लेकिन अब प्याज खेती करने में परेशानी नहीं होगी। किसान भाइयों प्याज गोदाम निर्माण से संबधित सभी जानकरी आप लोगों को उपलब्ध कराई जायेगी। आप सभी इस आर्टिल्स को पूरा अवश्य पढ़ें।

बिहार प्याज भण्डारण योजना क्या है।

बिहार सरकार द्वारा प्याज की खेती करने वाले किसानों को प्याज भण्डारण के निर्माण के लिए 50 MT गोदाम पर लगभग 75 % का सब्सिडी दिया जायेगा। प्याज गोदाम निर्माण के बाद किसानों का प्याज खराब नहीं होगा। जिससे उनकी कमाई अच्छी होगी। प्रत्येक किसान परिवार 1 गोदाम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्याज भण्डारण संरचना कितने MT का होगा.

प्याज गोदाम निर्माण के लिए बिहार सरकार द्वारा 50 MT क्षमता तय की गई है। गोदाम निर्माण से प्याज भंडारण संरचना का अनुमोदित मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा) तथा मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (बी.ए.यू.,सबौर द्वारा) दिए गए Link वेबसाइट पर उपलब्ध है,किसान इसे वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana 2024-25 प्याज गोदाम सब्सिडी बिहार

प्याज की खेती करने वाले किसानों को प्याज गोदाम निर्माण करने पर बिहार सरकार द्वारा सब्सिडी दिया जायेगा। 50 MT गोदाम निर्माण के लिए किसानों को 6 रूपये लागत आयेगा। जिस पर सरकार द्वारा 6 लाख रूपये का 75 प्रतिशत यानि 4.5 लाख रूपये प्रति इकाई सहायतानुदान जाँचोपरान्त दिया जायेगा। अनुदान की राशि किसानों को एक किस्त में दिया जायेगा।

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana 2024-25 :- प्याज गोदाम लेआउट

pyaj bhandaran yojna 2024 bihar :- प्याज गोदाम निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद किसान को गोदाम निर्माण 15 दिनों के अंदर शुरू करना होगा। प्याज गोदाम निर्माण की जानकारी और गोदाम का बिहार सरकार द्वारा अनुमोदित मॉडल एस्टीमेट एवं संरचना का नक्शा (भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा) वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
किसान वेबसाइट से एस्टीमेट और मॉडल का पीडीएफ Download कर सकते हैं। और उसके अनुसार गोदाम का निर्माण करा सकते हैं। यदि मॉडल और एस्टीमेट में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है। तो किसान अपने जिले के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसान को ध्यान रखना होगा। गोदाम का निर्माण दिए गए लेआउट के अनुसार ही करवाये।

प्याज गोदाम के लिए एलिजिबिल्टी क्राइटेरिया

बिहार में किसानों को प्याज गोदाम के निर्माण के लिए आवश्यक पात्रता की जानकरी होना जरुरी है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
आवेदक बिहार निवासी हो।
गोदाम निर्माण करने के लिए इच्छुक होना चाहिए।
आवेदक के पास अपना जमीन हो या लीज की जमीन होना चाहिए।

प्याज गोदाम के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

प्याज गोदाम निर्माण के लिए जमीन का रसीद
यदि जमीन किराये का हो तब लीज पेपर जमा करना होगा।
आधार कार्ड
पैन कार्ड
किसान रजिस्ट्रेशन
फोटो
मोबाइल नंबर

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana 2024-25 प्याज गोदाम के लिए चयनित जिले

pyaj bhandaran yojna 2024 :- प्याज गोदाम निर्माण के लिए बिहार सरकार द्वारा चयनित जिले के किसानों को लाभ दिया जायेगा। कुल 23 जिले का चयन किया गया है। भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमुर, लखीसराय, नवादा, सारण, शेखपुरा, सिवान, औरंगाबाद, बाँका, बेगूसराय, भागलपुर, गया, खगड़िया, मधुबनी, मुंगेर, नालन्दा, पटना, पूर्णियाँ, रोहतास, समस्तीपुर एवं वैशाली में शामिल है।

प्याज गोदाम के लिए ऑनलाइन आवेदन

प्याज गोदाम सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। Pyaj godam subsidy status वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहार हॉर्टिकल्चर वेबसाइट (https://horticulture.bihar.gov.in/) को विजिट करना होगा।
  • होम पेज के निचे आपको भण्डारण संरचना से संबंधित योजना (आवेदन करने ) बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ आपको सभी जानकरी पढ़ कर निचे टर्म एंड कंडीशन को टिक करके आवेदन के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके किसान निबंधन संख्या डालने का ऑप्शन आएगा।
  • किसान निबंधन डालने के बाद फॉर्म खुल जायेगा। उसके बाद आपको सभी जानकरी भर कर ,सभी डॉक्यूमेंट उपलोड करना होगा।
  • निचे फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करके प्रिंट आउट सेव करके रख लेना होगा।

साराँश

किसान भाइयों उम्मीद है ये जानकारी आप सभी को पसंद आया होगा। खेती किसानी से जुड़े सभी जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

join channelclick here
join whatsapp groupclick here

Bihar Pyaj Bhandaran Yojana 2024-25 subsidy.

farmer will get 75% subsidy of 6 lakh.

bihar pyaj bhandran yojna par kitna subsidy milta hai?

biha pyaj bhandran yojna antargat 6lakh ka 75%subsidy yani ki 4.5 lakh rupye milte han.

how to apply for pyaj bhandaran yojna 2024?

visit bihar horticulture official website :- https://horticulture.bihar.gov.in/

1 thought on “Bihar Pyaj Bhandaran Yojana 2024-25 : 75% का सब्सिडी मिलेगा प्याज उत्पादक किसानों को।”

  1. Pingback: कृषि सखी योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन करें और लाभ पाएं 90,000 | Krishi Sakhi Yojana 2024 apply - agroranto

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top