Bihar coconut subsidy scheme 2024-25 :- नारियल की मांग भारत के हरेक राज्यों में रोज होती है। पूजा पाठ से लेकर खाने पीने में भी नारियल का उपयोग किया जाता है। इसके अलावे नारियल के हरके पार्ट का उपयोग किसी ना किसी रूप में जरूर किया जाता है। नारियल का कोई भी हिस्सा बेकार नहीं जाता है। बात करें नारियल की खेती की तो ये दक्षिण राज्यों में ज्यादा किया जाता है।उत्तर भारत में नारियल की खेती बहुत की जाती है। नारियल के कुछ वेरिटी ऐसे भी हैं जो हरेक जगह पर लग कर सकते हैं और बराबर मात्रा में फल देते हैं।यदि आप भी बिहार से हैं तो बिहार में नारियल की खेती करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए बेहतरीन जानकारी लेके आये हैं। अब बिहार सरकार भी बिहार में नारियल की खेती को बढ़वा देने के लिए जोर दे रही है। नारियल के खेती करने के इच्छुक किसानों को सब्सिडी दे रही है। नारियल की खेती और सब्सिडी की पूरी जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

coconut subsidy overview
| post name | Bihar coconut subsidy scheme 2024-25 |
| Department | Horticulture bihar |
| Subsidy | 75% |
| Application mode | online |
| Application start | started |
| Application close | NA |
| Official website | https://horticulture.bihar.gov.in/ |
नारियल के खेती के फायदें| nariyal ki kheti ke fayden?
नारियल ही एक ऐसा पेड़ है जिसके सभी भागों का किसी ना किसी रूप में उपोग होता है। बिहार में नारियल की माँग बढ़ती जा रही है। डेंगू के समय में लोगों को नारियल पानी अधिक कीमत पर मिलते हैं कई बार मार्केट में नारियल पानी का स्टॉक भी खत्म हो जाता है। शरीर के लिए नारियल का पानी बहुत ही फायदेमंद है। छत पूजा में भी नारियल का उपयोग किया जाता है। किसानों के लिए नारियल की खेती एक फायदे का सौदा है। अभी के समय में लोग दक्षिण राज्य ,केरल ,तमिलनाडु इत्यादि जगहों से नारियल मंगवाकर बेचते हैं। जिससे यहाँ नारियल की कीमत बढ़ जाती है। यदि नारियल की खेती यहां शुरू होगी तब नारियल की कीमत भी कम हो जायेगा। लोग अधिक से अधिक नारियल का उपयोग कर पाएंगे।
coconut subsidy scheme in bihar
वर्तमान में सरकार को नारियल के पौधा की इकाई लागत 85.00 रूपये है। जिसमें उत्पादन व्यय 70.00 रूपये एवं जिला परिवहन व्यय 15.00 रूपये है। किसानों को नारियल के पौधे पर 75% की सब्सिडी दी जायेगी। किसानों के खाते में प्रति पौधा 63.75 दिया जायेगा।
इस योजना के तहत किसान कम से कम 5 पौधा और अधिकतम 712 पौधे तथा प्रति हेक्टेयर के लिए 178 पौधे के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

coconut subsidy in bihar eligibility criteria.
नारियल सब्सिडी पाने के लिए किसानों के पास आवश्यक पात्रता होनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।
- आवेदक बिहार का निवासी हो
- आवेदक के पास नारियल के पेड़ लगाने के लिए आवश्यक मात्रा में अपनी जमीन/बाड़ी/किचेन गार्डेंन/खेत उपलब्ध हुआ चाहिए।
- आवेदक को एकरारनामा जमा करना होगा।
coconut subsidy in bihar :- document
कोकोनट सब्सिडी पाने के लिए किसानों के पास सभी आवश्यक दस्तावेजों का होना बहुत जरुरी है।
आधार कार्ड
- किसान रजिस्ट्रेशन
- फोटो
- जमीन का रसीद
- एकरारनामा (वेबसाइट पर उपलब्ध है। )
bihar coconut subsidy online apply
बिहार में नारियल के पौधों पर सब्सिडी पाने के लिए आवदेकों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
- ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए बिहार सरकार के ऑफिसियल हॉर्टिकल्चर वेबसाइट को विजिट करना होगा।
- यहाँ नीचे scheme सेक्शन में (फल से सम्बंधित योजना ) पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा। यहाँ आपको नारियल योजना से जुड़ी सभी जानकारी को पढ़ना है
- और नीचे टिक बॉक्स में टिक करके नीचे क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यदि आप किसान हैं तो आवेदन के प्रकार में Individual सेलेक्ट करना होगा।
- किसान रजिस्ट्रेशन नंबर डाल का कर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म खुल जायेगा। यहाँ आपको आवेदन सम्बंधित सभी जानकारी को भरने के बाद फोटो और जमीन का रसीद और एकरारनामा जमा करना होगा।
- फॉर्म को पूरी तरह से भरने के बाद फाइनल प्रिंट संभल कर रख लें।
साराँश
दोस्तों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी। कृषि से रिलेटेड जानकारी ,कृषि योजना ,कृषि बिज़नेस आईडिया ,की जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें।
| join channel | click here |
| join whatsapp group | click here |
किसानों को नारियल की खेती पर कितना सब्सिडी मिलेगा।
किसानों को प्रति पौधा 75% की सब्सिडी दिया जायेंगे।
नारियल की खेती योजना के तहत कितने पौधे मिलेंगे।
किसान आपने अनुसार कम से कम 5 पौधे से लेकर 712 पौधे ले सकते हैं।
- बिहार उद्यमी योजना 2026: ₹10 लाख तक की सहायता से शुरू करें अपना बिजनेस | bihar Udyami Yojana Project List 2026 download
- Bihar Udyami Yojana 2025-26: बिहार सरकार दे रही है ₹10 लाख तक की मदद, ऐसे शुरू करें अपना बिजनेस
- मधुमक्खी पालन से फसलों की पैदावार में 25% तक बढ़ोतरी | Rajasthan Madhumakhi Palan Yojana 2026 Subsidy
- प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना 2026: 52 हजार किसानों के खेतों में लगेंगे सोलर पंप, 90% तक सब्सिडी! PM Krishak Mitra Surya Yojana MP
- Bihar Chhoti Nursery Yojana 2026 : छोटी नर्सरी स्थापित करने पर मिलेगा ₹10 लाख का अनुदान – किसानों के लिए सुनहरा मौका



