Bihar Udyami Yojana 2025-26: बिहार सरकार दे रही है ₹10 लाख तक की मदद, ऐसे शुरू करें अपना बिजनेस

Join Us
WhatsApp WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Telegram Group
Join Now
Instagram Instagram Profile
Join Now

Bihar Udyami Yojana 2025-26 :- बिहार सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार देने और उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में सबसे लोकप्रिय योजना है मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (Bihar Udyami Yojana)

इस योजना के तहत बिहार के युवाओं को अपना उद्योग या बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें 5 लाख रुपये सब्सिडी और 5 लाख रुपये ब्याज मुक्त लोन शामिल होता है।

अगर आप भी 12वीं पास हैं और अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। इस लेख में हम आपको Bihar Udyami Yojana 2025-26 Online Registration, Eligibility, Documents, Project List, Selection Process और Apply करने की पूरी जानकारी आसान भाषा में देंगे।

Bihar Udyami Yojana 2026: Overview

CategoryDetails
योजना का नामबिहार उद्यमी योजना 2025-26
विभागउद्योग विभाग, बिहार सरकार
योजना का उद्देश्ययुवाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता
पात्रताकम से कम 12वीं पास बेरोजगार युवा
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
अधिकतम सहायता राशि₹10 लाख
सब्सिडी₹5 लाख
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटudyami.bihar.gov.in
आवेदन शुरू25 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 मार्च 2026

Bihar Udyami Yojana क्या है?

बिहार उद्यमी योजना की शुरुआत बिहार सरकार ने 2020 में की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें रोजगार देने वाला बनाना है।

इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को उद्योग, फैक्ट्री, सर्विस सेक्टर और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देती है। इस योजना के तहत कुल 10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत पर मदद मिलती है।

वित्तीय सहायता का पूरा ढांचा

सहायता का प्रकारराशि
कुल प्रोजेक्ट लागत₹10 लाख
सरकार द्वारा सब्सिडी₹5 लाख
ब्याज मुक्त लोन₹5 लाख

ध्यान दें:
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लोन पर केवल 1% ब्याज लगता है।

Bihar Udyami Yojana के तहत चलने वाली योजनाएं

बिहार सरकार ने विभिन्न वर्गों के लोगों को लाभ देने के लिए इस योजना को कई श्रेणियों में बांटा है।

मुख्य योजनाएं

1️⃣ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति / जनजाति उद्यमी योजना
2️⃣ मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना
3️⃣ मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना
4️⃣ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना
5️⃣ मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना

इन सभी योजनाओं का उद्देश्य बिहार में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित करना और रोजगार पैदा करना है। ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने केटेगरी के अनुसार ही आवेदन करें। जैसे यदि आप BC-2 /General केटेगरी से हैं तो आपको मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में आवेदन करना चाहिए।

योजना के मुख्य लाभ

इस योजना से युवाओं को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।

मुख्य फायदे

✔ अपना बिजनेस शुरू करने के लिए ₹10 लाख तक की सहायता
✔ ₹5 लाख तक की सब्सिडी
✔ ₹5 लाख तक ब्याज मुक्त लोन
✔ बिजनेस ट्रेनिंग
✔ प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सहायता
✔ उद्योग शुरू करने के लिए सरकारी मार्गदर्शन

इसके अलावा चयनित लाभार्थियों को ₹25,000 तक प्रशिक्षण और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त सहायता भी दी जाती है।

Bihar Udyami Yojana 2025-26 Important Dates

EventDate
ऑनलाइन आवेदन शुरू25 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 मार्च 2026
लाभार्थी सूचीजल्द जारी होगी

इसलिए यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो समय रहते आवेदन जरूर करें

Bihar Udyami Yojana Eligibility (पात्रता)

इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी पात्रताएं तय की गई हैं।

मुख्य पात्रता

✔ आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
✔ आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए
✔ कम से कम 12वीं पास होना जरूरी
✔ ITI / Diploma / Polytechnic भी मान्य है
✔ आवेदक के पास PAN Card होना चाहिए
✔ बैंक में Current Account होना चाहिए

Bihar Udyami Yojana Documents Required

ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बिहार का निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 10वीं का प्रमाण पत्र
  • 12वीं का प्रमाण पत्र
  • PAN कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो (120 KB)
  • हस्ताक्षर (120 KB)
  • दिव्यांग होने पर UDID कार्ड

इन सभी दस्तावेजों को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा

Bihar Udyami Yojana Training Process

इस योजना में चयन होने के बाद युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है।

प्रशिक्षण की प्रक्रिया

  • पहले चरण में 6 दिन का प्रशिक्षण
  • प्रशिक्षण में 2 अवसर दिए जाते हैं
  • अनुपस्थित रहने पर चयन रद्द हो सकता है
  • दूसरे चरण में फिर 6 दिन का प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण युवाओं को बिजनेस चलाने की पूरी जानकारी देता है

Bihar Udyami Yojana Selection Process

इस योजना में चयन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जाता है।

चयन प्रक्रिया

1️⃣ ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाएगा
2️⃣ जिले के लक्ष्य के अनुसार प्रारंभिक चयन
3️⃣ Computerized Randomization के जरिए चयन
4️⃣ दस्तावेजों की जांच (Scrutiny)
5️⃣ अंतिम चयन सूची जारी

इस प्रक्रिया से सुनिश्चित किया जाता है कि सही और योग्य उम्मीदवार को ही योजना का लाभ मिले।

How To Apply Online In Bihar Udyami Yojana 2025-26

अब हम आपको बताते हैं कि इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Step 1 – Official Website पर जाएं

सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा

👉 udyami.bihar.gov.in

Step 2 – New Registration करें

होम पेज पर आपको

New Applicant Registration

का विकल्प मिलेगा।

इस पर क्लिक करें।

Step 3 – अपनी जानकारी भरें

अब आपको

  • नाम
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल
  • आधार नंबर

जैसी जानकारी भरनी होगी।

Step 4 – OTP Verification

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा

OTP डालकर Verify करें।

Step 5 – Login करें

अब आप अपने

  • User ID
  • Password

से पोर्टल में लॉगिन करें।

Step 6 – Application Form भरें

लॉगिन करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा।

इसमें आपको

  • व्यक्तिगत जानकारी
  • शैक्षणिक जानकारी
  • बिजनेस प्रोजेक्ट डिटेल

भरनी होगी।

Step 7 – Documents Upload करें

अब आपको सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Step 8 – Final Submit

सभी जानकारी भरने के बाद

Submit Button पर क्लिक करें।

इसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

Bihar Udyami Yojana Project List 2026

इस योजना के तहत आप कई प्रकार के व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

कुछ लोकप्रिय बिजनेस आइडिया

  • It Business Centre (Web Software Development & Web Designing Centre
  • Manufacturing of Steel Furniture, Almirah, Box / Trunk/ Racks
  • आइसक्रीम उत्पादन (Ice Cream Manufacturing)
  • आटा, सत्तु एवं बेसन उत्पादन (Atta, Sattu & Besan Manufacturing)
  • इलेक्ट्रीक व्हीकल्स एसेम्बलिंग
  • ऑटो गैरेज (Auto Garage)
  • कंक्रीट ह्यूम पाईप (R.C.C. Spun Hume Pipe)
  • कम्प्यूटर हार्डवेयर एसैम्बलिंग एवंनेटवर्किंग (Computer Hardware Assembling Maintenance & Networking)
  • कसीदाकारी (Knitting Machines & Garments)
  • कार्नफ्लेक्स उत्पादन (Corn Flakes Manufacturing)
  • कूलर निर्माण (Cooler Manufacturing)
  • कृषि यंत्र निर्माण (Agri Equipment Manufacturing Unit)
  • केला के रेशा निर्माण की इकाइ
  • गेटग्रिल निर्माण एवं वेल्डिंग इकाई (Gate grill Fabrication Unit / Welding Unit)
  • चमडे़ एवं रेक्सीन का सीट कवर निर्माण (Leather and Rexin Sheets Cover for Vehicles)
  • चमड़े के जूता निर्माण (Leather Shoes)
  • चमड़े के बैग, बेल्टस, वालेट एव ग्लोब्स आदि निर्माण (Leather Accessories like Bags, Belts, Wallets & Gloves etc.)
  • जैम/जेली/सॉस उत्पादन (Jam/Jelly/Sauce Manufacturing)
  • डिटर्जेन्ट पाउडर, साबुन एवं शैम्पु (Detergent Powder, Soap & Shampoo)
  • डिस्पोजेबल डाइपर एवं सेनेटरी नैपकिंन (Disposable Diaper and Sanitary Napkin)

बिहार उद्यमी योजना परियोजना की पूरी लिस्ट देखने के लिए निचे बटन पर क्लिक करें।

निष्कर्ष

Bihar Udyami Yojana 2025-26 बिहार के युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार अवसर है। अगर आपके पास कोई बिजनेस आइडिया है लेकिन पैसे की कमी के कारण आप उसे शुरू नहीं कर पा रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

सरकार द्वारा दी जा रही ₹10 लाख तक की सहायता, ₹5 लाख सब्सिडी और बिजनेस ट्रेनिंग आपके सपनों को साकार करने में मदद कर सकती है।

इसलिए यदि आप बिहार के युवा हैं और अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द 15 मार्च 2026 से पहले आवेदन जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top