22 सितंबर 2025 से किसानों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और कृषि यंत्र मिलेंगे सस्ते | New tractor gst rate

Join Us
WhatsApp WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Telegram Group
Join Now
Instagram Instagram Profile
Join Now

New tractor gst rate :- भारत जैसे विशाल देश में खेती-किसानी के लिए कृषि यंत्र और मशीन के जरिये किया जाता है। खेती में समय और मेहनत दोनों की बचत करने के लिए ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, सीडर, बेलर और अन्य उपकरण किसानों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। लेकिन अब तक इन कृषि यंत्रों की ऊँची कीमत और उन पर लगने वाला जीएसटी (GST) की वजह से ये आधुनिक मशीनें किसानों के पहुँच से दूर रहा था।

agroranto
agroranto

new harvester gst rate :- अब किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने कृषि यंत्रों पर लगने वाले जीएसटी की दरें घटाकर सिर्फ 5% कर दी हैं। यह नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। सरकार के इस फैसले से कृषि उपकरण जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर सहित अन्य कई मशीनें किसानों को पहले से बहुत सस्ते दाम पर किसानों को उपलब्ध होंगी।

सरकार का निर्णय और बैठक की जानकारी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इसमें देशभर के कई बड़े संगठन जैसे –

  • ट्रैक्टर एवं मशीनीकरण संघ (TMA)
  • कृषि मशीनरी निर्माता संघ (AMMA)
  • अखिल भारतीय कंबाइन हार्वेस्टर निर्माता संघ (AICMA)
  • पॉवर टिलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (PTAI)

के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को मशीनों की वास्तविक कीमत पर सीधा लाभ पहुँचाना और कृषि मशीनीकरण (Agricultural Mechanization) को बढ़ावा देना था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा –

पहले कृषि यंत्रों पर जीएसटी 12% और 18% तक था, जिसे घटाकर अब सिर्फ 5% कर दिया गया है। इसका लाभ सीधे किसानों को मिलेगा और खेती की लागत कम होगी।

किसानों को होगा कितना फायदा?

सरकार का यह कदम किसानों के लिए बेहद लाभदायक है। अब उन्हें हर कृषि यंत्र हजारों से लेकर लाखों रुपये तक सस्ता मिलेगा।

नीचे दी गई तालिका में विस्तार से देखें –

कृषि यंत्र / उपकरणपहले जीएसटी दरनई जीएसटी दरकिसान को लाभ (₹)
35 HP ट्रैक्टर12-18%5%41,000
45 HP ट्रैक्टर12-18%5%45,000
50 HP ट्रैक्टर12-18%5%53,000
75 HP ट्रैक्टर12-18%5%63,000
पावर वीडर (7.5 HP)12-18%5%5,495
बीज-सह-उर्वरक ड्रिल (11 टाइन)12-18%5%3,220
बीज-सह-उर्वरक ड्रिल (13 टाइन)12-18%5%4,375
हार्वेस्टर कंबाइन कटर बार (14 फीट)12-18%5%1,87,500
स्ट्रॉ रीपर (5 फीट)12-18%5%21,875
सुपर सीडर (8 फीट)12-18%5%16,875
हैप्पी सीडर (10 टाइन)12-18%5%10,625
रोटावेटर (6 फीट)12-18%5%7,812
बेलर (6 फीट)12-18%5%93,750
मल्चर (8 फीट)12-18%5%11,562
न्यूमेटिक प्लांटर (4 पंक्ति)12-18%5%32,812
ट्रैक्टर-माउंटेड स्प्रेयर (400 लीटर)12-18%5%9,375

किसानों को जीएसटी कटौती का लाभ कैसे मिलेगा?

  • नई जीएसटी दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।
  • सभी डीलरों और कंपनियों को कम हुई कीमत पर मशीन बेचनी होगी।
  • किसानों को बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभ मिलेगा।
  • सरकार विभिन्न माध्यमों (टीवी, रेडियो, समाचार पत्र, डिजिटल प्लेटफॉर्म) से किसानों को जागरूक करेगी।

किसानों के लिए बड़े फायदे

  1. कम कीमत पर मशीनरी उपलब्ध – पहले जहां किसानों को ट्रैक्टर और मशीनें खरीदने में लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब वही मशीनें 40,000 से 1.5 लाख रुपये तक सस्ती मिलेंगी।
  2. खेती की लागत में कमी – जब मशीनें सस्ती होंगी, तो खेती की लागत भी घटेगी।
  3. मशीनरी का अधिक उपयोग – कम कीमत पर मशीनें मिलने से छोटे और मध्यम किसान भी इन्हें खरीद सकेंगे।
  4. फसल उत्पादन में वृद्धि – आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से खेती अधिक वैज्ञानिक और उत्पादक बनेगी।
  5. कस्टम हायरिंग सेंटर सस्ते होंगे – मशीनें सस्ती मिलने से किराये पर मिलने वाली दरें भी घटेंगी।

सरकार का विशेष अभियान

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों को इस बदलाव की जानकारी विकसित कृषि संकल्प अभियान (Phase-2) के दौरान दी जाएगी, जो 3 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा।

इसके तहत किसानों को बताया जाएगा कि कैसे नई जीएसटी दरों से खेती में आधुनिक मशीनरी का उपयोग बढ़ाकर लाभ लिया जा सकता है।

किसानों के बीच जागरूकता फैलाने पर जोर

सरकार का मानना है कि सिर्फ जीएसटी दर घटाना ही काफी नहीं है। किसानों को इसके लाभ की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए:

  • विभिन्न राज्यों के कृषि विभाग
  • पंचायत स्तर पर बैठकें
  • कृषि मेलों और प्रदर्शनियों
  • सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म

का सहारा लिया जाएगा।

Agroranto App से किसानों को अतिरिक्त फायदा

👉 सरकार के साथ-साथ अब एग्रीटेक स्टार्टअप्स भी किसानों को लाभ पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
Agroranto App और Agroranto Partner App इसी दिशा में काम कर रहे हैं।

  • Agroranto App
    किसान यहां से अपनी ज़रूरत के हिसाब से ट्रैक्टर, हैप्पी सीडर, बेलर, हार्वेस्टर जैसे उपकरण किराये पर बुक कर सकते हैं।
  • Agroranto Partner App
    मशीन मालिक अपने कृषि यंत्र इस ऐप पर लिस्ट कर सकते हैं और किराये पर देकर अतिरिक्त आमदनी कमा सकते हैं।

👉 अब जब कृषि मशीनें सस्ती होंगी, तो और भी किसान इन्हें खरीदकर Agroranto Partner App पर लिस्ट कर पाएंगे और दूसरों को किराये पर उपलब्ध करवा पाएंगे। इससे न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि मशीनीकरण भी तेजी से बढ़ेगा।

भविष्य में किसानों को मिलने वाले लाभ

  • कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी
  • समय और श्रम की बचत
  • खेती में वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग
  • ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
  • किसानों की आय में दोगुना तक वृद्धि

निष्कर्ष

22 सितंबर 2025 से लागू होने वाली जीएसटी दर कटौती किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगी। इससे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, बेलर, सीडर, स्प्रेयर जैसे महंगे कृषि यंत्र पहले से काफी कम दाम पर उपलब्ध होंगे।

👉 किसानों की खेती की लागत घटेगी
👉 उत्पादन और आमदनी दोनों बढ़ेगी
👉 आधुनिक खेती का रास्ता और आसान होगा

साथ ही, Agroranto App जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसान इन मशीनों का किराये पर उपयोग कर सकेंगे और मशीन मालिक अतिरिक्त आय अर्जित कर पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top