Top 5 reaper binder machine in india :- भारत एक कृषि प्रधान देश है,बीजों की बुआई से लेकर फसलों की कटाई सभी के लिए आधुनिक मशीनों किया जा रहा है। जिसमें छोटे मशीनों से लेकर बड़े सभी मशीनों का उपयोग किसान कर रहे हैं, फसलों की कटाई के लिए रीपर बाइंडर मशीन (Reaper Binder Machine) बहुत उपयोगी है। इस मशीन के उपयोग से किसान कम समय में ज्यादा फसलों की कटाई और बंडल बना सकते हैं। इस ब्लॉग में हम भारत की सबसे बेहतरीन रीपर बाइंडर मशीनों के बारे में जानकारी देंगे, जो किसानों को उनकी मेहनत और समय बचाने में मदद कर सकती हैं।

रीपर बाइंडर मशीन क्या है?
रीपर बाइंडर मशीन कृषि में उपयोग होने वाला बहुत आधुनिक यंत्र है। रीपर बाइंडर मशीन गेहूं, धान, जौ, सरसों, जई और अन्य अनाज वाली फसलों की कटाई बहुत आसानी से करता है। यह मशीन फसलों को काटने के साथ-साथ बंडल बनाने का काम भी करता है। जिससे मशीन मैन्युअल कटाई की तुलना में 60-70% समय और श्रम बचाती है, जिससे किसानों को अधिक मुनाफा मिलता है।

भारत की सबसे अच्छी रीपर बाइंडर मशीनें | Top 5 reaper binder machine in india price
मॉडल | ब्रांड | इंजन पावर | क्षमता | कीमत (लाख में) |
---|---|---|---|---|
Shaktiman Reaper Binder | Shaktiman | 9 HP डीजल | 1-1.5 एकड़/घंटा | ₹2.5-3 लाख |
Kubota Reaper Binder | Kubota | 8-9 HP डीजल | 1 एकड़/घंटा | ₹3-3.5 लाख |
Swaraj Reaper Binder | Swaraj | 8 HP डीजल | 1.2 एकड़/घंटा | ₹2.8-3.2 लाख |
Mahindra Reaper Binder | Mahindra | 10 HP डीजल | 1.5 एकड़/घंटा | ₹3-3.8 लाख |
Fieldking Reaper Binder | Fieldking | 7-9 HP डीजल | 1 एकड़/घंटा | ₹2.5-3 लाख |

रीपर बाइंडर मशीन के फायदे | reaper bainder machine ke fayde.
✅ समय और श्रम की बचत – रीपर बाइंडर मशीन फसलों की कटाई और बाइंडिंग का कार्य एक साथ करती है, जिससे खेतों में काम तेजी से पूरा होता है।
✅ उच्च उत्पादकता – अकेले एक रीपर बाइंडर मशीन 8-10 मजदूरों के बराबर काम कर सकती है।
✅ कम फसल नुकसान – रीपर बाइंडर मशीन से फसलों की कटाई करने पर फसलों का नुकसान बहुत कम होता है।
✅ कम खर्च में ज्यादा मुनाफा – मैन्युअल कटाई की तुलना में रीपर में लागत कम होती है और लाभ अधिक मिलता है।
✅ सरल संचालन – रीपर बाइंडर मशीन को ट्रैक्टर/ मिनी ट्रैक्टर या सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर दोनों आते हैं। जिसे किसान आसानी से चला सकते हैं।
🔹 रीपर बाइंडर मशीन खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें
✔ इंजन पावर – मशीन का इंजन 7-10 HP के बीच हो तो बेहतर होता है।
✔ ब्रांड और गुणवत्ता – Shaktiman, Kubota, Swaraj, Mahindra जैसे विश्वसनीय ब्रांड से ही खरीदें।
✔ सेवा और वारंटी – मशीन पर कम से कम 1-2 साल की वारंटी और सर्विस सेंटर की सुविधा जरूर हो।
✔ फसल अनुकूलता – यह सुनिश्चित करें कि मशीन आपकी फसल के अनुकूल है।
✔ कीमत और बजट – विभिन्न कंपनियों की मशीनों की तुलना करके उचित दाम पर खरीदें।

🔹 रीपर बाइंडर मशीन कहां से खरीदें?
रीपर बाइंडर मशीन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों से खरीदी जा सकती है। कुछ विश्वसनीय स्रोत इस प्रकार हैं:
🛒 ऑफलाइन:
- नजदीकी कृषि उपकरण डीलर
- सरकारी कृषि केंद्र
- ट्रैक्टर और मशीनरी शोरूम
🌐 ऑनलाइन:
- Agroranto (भारत का अग्रणी फार्म उपकरण एग्रीगेटर)
- Amazon India, Flipkart, IndiaMART
- Shaktiman, Mahindra, Kubota की आधिकारिक वेबसाइटें
🔹 निष्कर्ष
अगर आप गेहूं, धान, जौ या अन्य अनाज वाली फसलों की कटाई और बाइंडिंग के लिए बेहतरीन मशीन खोज रहे हैं तो रीपर बाइंडर मशीन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह ना केवल आपके समय और मेहनत को बचता है बल्कि खेती को लाभकारी भी बनाता है।
🔥 आपके लिए सुझाव: अगर आप रीपर बाइंडर मशीन खरीदना चाहते हैं, तो Agroranto ऐप पर उपलब्ध विभिन्न ब्रांडों की तुलना करें और बेहतरीन डील पाएं।
💬 क्या आपके पास रीपर बाइंडर मशीन से जुड़ा कोई सवाल है? नीचे कमेंट में पूछें! 🚜🌾
नोट:- किसान भाइयों खेती से जुड़े रेगुलर अपडेट पाने के लिए आप हमारे ऐप Agoranto को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। साथ ही किसी भी प्रकार के कृषि यंत्र आप किराये पर लगा कर कमाई करना चाहते हैं। तो play स्टोर से AgroRanto partner एप को डाउनलोड करें।
join whatsapp channel | click here |
join whatsapp group | click here |
Download AgroRanto partner app | Click here |
Download AgroRanto booking app | Click here |
Download mobile app | Click here |
Official website | Click here |
- सब्सिडी पर कस्टम हायरिंग सेंटर और कृषि यंत्र बैंक की स्थापना के लिए आवेदन करें | Custom Hiring Centre & Krishi Yantra Bank Subsidy Scheme Bihar 2025
- कृषि ड्रोन खरीदें, महीने के 40 हज़ार की कमाई करें – Agroranto के साथ खेती में नई क्रांति |village business idea agriculture drone business se paise kamayen
- Bihar Boring & Solar Submersible Pump Yojana 2025 | 80% सब्सिडी पर बोरिंग और सोलर पंप – मछली पालन में क्रांति, अब Agroranto से भी बढ़ेगी कमाई
- Organic Farming in the USA: How to Start and Earn Profit
- बिहार के किसानों अब लाखों की कमाई करेंगे। खोलें अपनी एवोकाडो नर्सरी और पाएं ₹10 लाख की सब्सिडी | Bihar Avocado Nursery Yojana subsidy online apply.