कृषि ड्रोन खरीदें, महीने के 40 हज़ार की कमाई करें – Agroranto के साथ खेती में नई क्रांति
village business idea agriculture drone business se paise kamayen. भारत में खेती अब केवल बैल और हल से करने का काम नहीं रह गया है। आज तकनीक के जरिए खेती के हर काम में तेजी, सटीकता और मुनाफा बढ़ाना संभव है। इसी तकनीकी क्रांति में कृषि ड्रोन (Krishi Drone) एक बड़ा बदलाव ला रहे हैं।
अभी के समय में किसान अपने गाँव से भी बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं कृषि ड्रोन के जरिये किसान कीटनाशक छिड़काव, खाद का वितरण, बीज बुवाई और फसल निगरानी जैसे काम कम समय और लागत में कर सकते हैं। हाथ से स्प्रे करने वाले मशीन से किसान को एक एकड़ स्प्रे करने में 2 से 3 दिनों का समय लगता था। इन कीटनाशकों और रासायनिक केमिकल से किसानों को कई प्रकार के बिमारियों का सामना करना पड़ता था। वहीँ कृषि ड्रोन से स्प्रे में करने में मात्र 7 मिनट का समय लगता है।
अगर किसान या कोई उद्यमी 10 लीटर क्षमता का कृषि ड्रोन खरीद ले, तो वह अपनी खेती के साथ-साथ दूसरों को सेवा देकर महीने में 40 हज़ार रुपये या उससे ज्यादा की कमाई कर सकता है।
कृषि ड्रोन क्या है और कैसे काम करता है?
कृषि ड्रोन एक उन्नत तकनीकों से लैस उड़ने वाला उपकरण है। जिसमें GPS, कैमरा और स्प्रे सिस्टम लगे होते हैं। इसे मोबाइल या रिमोट कंट्रोल से चलाया जाता है और यह खेत में एक समान छिड़काव करता है।
मुख्य कार्य:
- कीटनाशक और उर्वरक का समान छिड़काव
- बीज बोने और खाद डालने में मदद
- फसल की निगरानी और रोग पहचान
- सटीक खेती (Precision Farming)
फायदे:
- समय और श्रम की बचत
- पानी और रसायनों की बचत
- उत्पादन में वृद्धि
- फसल की बीमारी समय पर पहचान
कृषि ड्रोन से कमाई का अंदाजा
अगर आप 10 लीटर कृषि ड्रोन रखते हैं, तो आप आस-पास के किसानों को सेवा देकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
सेवा का प्रकार | प्रति एकड़ रेट | रोज़ का औसत काम | मासिक आय |
---|---|---|---|
कीटनाशक छिड़काव | ₹500 | 3–4 एकड़ | ₹45,000–₹60,000 |
बीज बुवाई/खाद डालना | ₹400 | 2–3 एकड़ | ₹24,000–₹36,000 |
फसल निगरानी/सर्वे | ₹300 | 4–5 एकड़ | ₹36,000–₹45,000 |
नोट: आय का स्तर मौसम, इलाके और मांग पर निर्भर करेगा।
Agroranto – किसानों और सर्विस प्रोवाइडर्स को जोड़ने वाला प्लेटफॉर्म
Agroranto एक Farm Equipment Aggregator App है, जो दो तरह के ऐप उपलब्ध कराता है –
- Agroranto App (किसानों के लिए)
- Agroranto Partner App (सर्विस प्रोवाइडर और मशीन मालिकों के लिए)
1. Agroranto App (किसानों के लिए)
- यह ऐप किसानों को उनके नजदीकी ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, थ्रेशर, कृषि ड्रोन और अन्य उपकरण किराए पर लेने में मदद करता है।
- किसान अपनी जरूरत के हिसाब से मशीन बुक कर सकते हैं।
- पेमेंट ऐप के माध्यम से आसान और सुरक्षित तरीके से होता है।
फायदे:
- समय पर मशीन की उपलब्धता
- उचित किराया
- भरोसेमंद सर्विस
2. Agroranto Partner App (सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए)
- यह ऐप उन लोगों के लिए है जिनके पास कृषि यंत्र या ड्रोन हैं और वे उन्हें रेंट पर देकर कमाई करना चाहते हैं।
- आप अपने कृषि ड्रोन को ऐप पर लिस्ट कर सकते हैं, रेट तय कर सकते हैं और बुकिंग मिलने पर सेवा प्रदान कर सकते हैं।
📲 डाउनलोड लिंक: Agroranto Partner App – Google Play Store
📞 संपर्क:
फायदे:
- ग्राहकों तक सीधी पहुंच
- तय रेट पर कमाई
- पेमेंट सीधे बैंक खाते में
Agroranto के जरिए कृषि ड्रोन से कमाई का मॉडल
दिन में काम | प्रति एकड़ रेट | औसत एकड़ | मासिक आय |
---|---|---|---|
ड्रोन स्प्रे | ₹500 | 4 एकड़ | ₹60,000 |
फसल सर्वे | ₹300 | 3 एकड़ | ₹27,000 |
कुल आय | — | — | ₹87,000 |
खर्च (ईंधन, रखरखाव, ऑपरेटर): ~₹35,000
शुद्ध बचत: ~₹50,000 – ₹52,000 प्रति माह
कृषि ड्रोन खरीदने पर सरकारी सब्सिडी
भारत सरकार और राज्य सरकारें किसानों को कृषि ड्रोन खरीदने पर 40% से 80% तक सब्सिडी देती हैं।
योजना | सब्सिडी | पात्रता |
---|---|---|
PM-Kisan Drone Scheme | 50% | छोटे व मध्यम किसान |
SMAM योजना | 40%–80% | पंजीकृत किसान/समूह |
FPO/FPC सहायता | 75% | Farmer Producer Organisation |
10 लीटर कृषि ड्रोन के लोकप्रिय ब्रांड
कंपनी | लोकेशन |
---|---|
Garuda Aerospace | चेन्नई |
IoTechWorld Avigation | गुरुग्राम |
General Aeronautics | बेंगलुरु |
Astrox Aerospace | चेन्नई |
Marut Drones | हैदराबाद |
AGROB India | पैन इंडिया |
Index Drone | भारत |
Drona Aviation | मुंबई |
Aero360 | कोयंबटूर |
Asteria Aerospace | बेंगलुरु |
निष्कर्ष
अगर आप खेती में आधुनिक तकनीक अपनाकर कमाई बढ़ाना चाहते हैं, तो कृषि ड्रोन एक शानदार निवेश है। और अगर इसे Agroranto Partner App पर लिस्ट कर देते हैं, तो आपको ग्राहकों की कमी नहीं होगी, जिससे आप आसानी से महीने के 40,000 से 50,000 रुपये कमा सकते हैं।
कृषि उपकरणों को किराये पर कैसे लगायें।
कृषि उपकरणों को आप ऑनलाइन किराये पर लगाने के लिए agroranto partner app डाउनलोड करें।
कृषि ड्रोन से महीने में कितना कमा सकते हैं।
कृषि ड्रोन से महीने के आप 40 हजार रूपये तक की कमाई कर सकते हैं।
कृषि से जुड़ी सभी जानकारी कहाँ मिलेगा।
कृषि से जुड़ी सभी जानकारी आपको agroranto app मिलेगा।
- सब्सिडी पर कस्टम हायरिंग सेंटर और कृषि यंत्र बैंक की स्थापना के लिए आवेदन करें | Custom Hiring Centre & Krishi Yantra Bank Subsidy Scheme Bihar 2025
- कृषि ड्रोन खरीदें, महीने के 40 हज़ार की कमाई करें – Agroranto के साथ खेती में नई क्रांति |village business idea agriculture drone business se paise kamayen
- Bihar Boring & Solar Submersible Pump Yojana 2025 | 80% सब्सिडी पर बोरिंग और सोलर पंप – मछली पालन में क्रांति, अब Agroranto से भी बढ़ेगी कमाई
- Organic Farming in the USA: How to Start and Earn Profit
- बिहार के किसानों अब लाखों की कमाई करेंगे। खोलें अपनी एवोकाडो नर्सरी और पाएं ₹10 लाख की सब्सिडी | Bihar Avocado Nursery Yojana subsidy online apply.