agroranto

लाखों में कमाई करना है इन फलों की खेती करें। Top 10 exotic fruits farming business idea . Popular Exotic Fruits List

Top 10 exotic fruits farming business idea :- किसान भाइयों यदि आप भी खेती से लाखों की कमाई करना चाहते हैं तो आपको भी पारंपरिक खेती से हट कर कमाई वाले फसल और फलों की खेती करना होगा। आज भारत में विदेशी फलों की माँग लगातार बढ़ रही है। मार्केट में इन फलों की कीमत हजारों में होती है। आप भी इन फलों की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन फलों के बारे में जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Top 10 exotic fruits farming business idea

उच्च मूल्य वाले विदेशी फलों की खेती न केवल मुनाफे का एक बेहतर स्रोत हो सकती है, बल्कि ये फल अपने पोषक गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानें एवोकाडो, ब्लूबेरी, ड्रैगन फ्रूट, अंजीर, कीवी, मैंगोस्टीन, खुरमानी (पर्सिमन), पैशन फ्रूट, रामबूटान और स्ट्रॉबेरी के कुछ प्रमुख लाभ:

Avocado farming in india

Avocado farming in india

एवोकाडो (Avocado) :- विदेशी मार्केट में avacado की माँग बहुत है। इस फल से कई तरह के रेसिपी बनाये जाते हैं। avacado स्वास्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसकी खेती में किसानों को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। भारत में avacado बाहर से मंगवाया जाता है। भारत में एक किलो avacado की कीमत हजारों में होती है। इसे सुपरफूड की केटेगरी में शामिल किया गया है। किसान अवाकाडो की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।

स्वास्थ्य लाभ : एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और इसमें उच्च मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। इसमें विटामिन E, फोलेट और पोटैशियम भी पाया जाता है।

अवाकाडो की खेती से लाभ : Avocado farming benefits in india.

अवाकाडो की खेती से किसान लाखों रूपये की कमाई सकते हैं। आज के समय में भारत जैसे विशाल देश में ये फल बाहर से मंगवाये जा रहे हैं हजारों रुपयों किलो बिकने वाले इस फल से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। सरकार द्वारा Exotic फलों की खेती करने पर किसानों को सब्सिडी भी दिया जाता है।

Avocado फल को भारत में किस नाम से जाना जाता है।

Avocado farming in india

Avocado फल को भारत में मक्खन फल के नाम से भी जाना जाता है।

भारत में Avocado फल की खेती की जा सकती है।

जी हाँ भारत में भी Avocado की खेती की जा सकती है।

Blueberry farming in india.

ब्लूबेरी (Blueberry) :- ब्लूबेरी विदेशों में बहुत ही चाव से खाये जाते हैं। ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करती है। यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक है। इस भारत में बाहर के देशों से मँगाया जाता है। ब्लूबेरी के 200 ग्राम के पैकेट की कीमत 6 सौ से 7 सौ के बीच होता है।
यह फल छोटे-छोटे होते हैं। विदेशों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। कई देशों में ब्लूबेरी की खेती सबसे ज्यादा की जाती है।

ब्लूबेरी की खेती से लाभ :Blueberry farming benefits in india

ब्लूबेरी की खेती विशेष रूप से ठंडे क्षेत्रों में की जाती है। भारत के ठन्डे प्रदेशों में इसकी खेती करके किसान लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। इसे ताजे फल के रूप में या प्रोसेस्ड फूड जैसे जूस, जैम और अन्य उत्पादों में भी बेचा जा सकता है।

Dragon Fruit farming in india

ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) :- बाजार में एक ड्रैगन फ्रूट की कीमत 400 रूपये से लेकर 600 रूपये तक जाती है। भारत में ड्रैगन फ्रूट को बाहर के देशों से मंगवाया जाता है। भारत में भी धीरे-धीरे ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू हो रही है। बहुत ही कम मेहनत में किसान इसकी खेती कर सकते हैं।

ड्रैगन फ्रूट के बेनिफिट्स : Dragon Fruits benefits

ड्रैगन फ्रूट विटामिन C और फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। इसमें कम कैलोरी होती है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक है।

ड्रैगन फ्रूट की खेती से लाभ : dragon fuits farming benefits

ड्रैगन फ्रूट की खेती में किसानों को बहुत कम मेहनत करने की आवश्यकता होती है। चूँकि ये कैक्टस प्रजाति का पौधा है। इसे अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। भारत के लगभग सभी जगहों में इसकी खेती की जा सकती है। इसके बेहतरीन स्वाद और आकर्षक रंग की वजह से शादी ,पार्टी ,होटल ,रेस्टुरेंट के व्यंजन में इस्तेमाल किया जाता है। ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान साल में लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। एक बार लगाने के बाद 20 साल तक ये पौधा फल देता है।

अंजीर (Figs) Figs farming in india

भारत में ड्राई फ्रूट की बात करें तो लोग सबसे पहले अंजीर खाना पसंद करते हैं। लेकिन बेहतरीन किस्म के अंजीर आज भी बहार से मंगवाये जाते हैं। अफगानिस्तान ,के अलावे और भी कई देशों से भारत में अंजीर मंगवाए जाते हैं। एक किलो अंजीर की कीमत 1000 हजार – 1200 रूपये तक होती है। अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह कैल्शियम, पोटैशियम, और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। खास करके महिलाओं को अंजीर खाने की सलाह दी जाती है।

अंजीर फ्रूट की खेती से लाभ : Figs farming benefits in india

अंजीर की खेती में बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है। इसकी खेती में किसानों को अधिक मेहनत करने की आवश्यता नहीं होती है। अंजीर को ताजे और सूखे दोनों रूपों में बेचा जा सकता है। इसीलिए किसानों को इसे स्टोर करने में परेशानी नहीं होती है। किसान अंजीर की खेती करके हर साल लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं।

कीवी (Kiwi) Kiwi farming in india

डेंगू में सबसे अधिक लोगों ने कीवी और नारियल पानी की खरीदारी की है। कीवी विटामिन C का भरपूर स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन और त्वचा के लिए लाभकारी हैं। इसी लिए लोग डेंगू में कीवी का अधिक इस्तेमाल करते हैं। कीवी की खेती करके आज किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। मार्केट में कीवी की इतनी डिमांड है की इसकी किसानों के पास कीवी की कमी पड़ जाती है।

कीवी फ्रूट की खेती से लाभ : Kiwi farming benefits in india

किसी भी अन्य फलों की अपेक्षा कीवी की माँग मार्केट में हमेशा बानी रहती है। लोग इसे ताजे फल और सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं। कीवी की खेती में किसानों को कम मेहनत करनी होती है।

मैंगोस्टीन (Mangosteen) |Mangosteen farming in india

मैंगोस्टीन (Mangosteen) :- मैंगोस्टीन फल भारत में बाहर के देशों से मंगवाए जाते हैं। मैंगोस्टीन में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। यह त्वचा की सेहत में भी सुधार करता है। ये फल मार्केट में बहुत महँगे मिलते हैं। यदि भारत के किसान भी इस फल की खेती करते हैं तो वे अच्छी कमाई कर सकते हैं।

मैंगोस्टीन फ्रूट की खेती से लाभ : Mangosteen fruits farming benefits

बहुत कम मिलने वाले इस फल की कीमत मार्केट में बहुत अधिक है। किसान इसकी खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके बेहतरीन स्वाद के कारण लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसका उपयोग विशेष रूप से डेसर्ट्स और अन्य व्यंजनों में किया जाता है।

Persimmon farming in india

खुरमानी (Persimmon) खुरमानी को विशिष्ट फलों की श्रेणी में रखा गया है। इस फल में विटामिन A और C की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होती है। यह पाचन में सुधार और वजन घटाने में भी सहायक है। भारत में इस फल को बाहर के देशों से मंगवाया जाता है। इस फल का उपयोग लोग ताजे और सूखे फल के रूप में भी करते हैं। इसका उपयोग मिठाइयों और सलाद में भी किया जाता है।

खुरमानी फ्रूट की खेती से लाभ : भारत में इसकी खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस सूखा कर भी रख सकते हैं और मार्केट में अधिक कीमत पर भी बेच सकते हैं।

Passion Fruit farming in india

पैशन फ्रूट (Passion Fruit) :- पैशन फ्रूट में फाइबर, विटामिन A, और C की उच्च मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है और पाचन को सुधारती है। यह हृदय के लिए भी बहुत लाभकारी है। यह फल मार्केट में बहुत अच्छी कीमत पर मिलता है। पैशन फ्रूट का उपयोग जूस, सॉस, और डेसर्ट में किया जाता है। इसकी विशिष्ट स्वाद के कारण इसकी मांग अधिक होती है और यह उच्च कीमत पर बिकता है।

पैशन फ्रूट की खेती से लाभ :- भारत के किसान इसकी खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसकी खेती में बहुत कम जमीन की आवश्यकता होती है। साल के लाखों रुपयों की कमाई आसानी से किया जा सकता है।

Rambutan farming in india.

रामबूटान फल की माँग भारत में बढ़ती जा रही है। रामबूटान विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और त्वचा की सेहत में सुधार करता है। इसमें आयरन भी पाया जाता है, जो रक्ताल्पता को रोकने में मदद करता है।

रामबूटान की खेती से लाभ : भारत में इसकी खेती बहुत ही कम किसानों के द्वारा किया जा रहा है। किसान इसकी खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके बेहतरीन स्वाद की वजह से लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) Strawberry farming in india.

स्ट्रॉबेरी फल के सभी दीवाने हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े सभी इस फल को खाना पसंद करते हैं। स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने, त्वचा की चमक बढ़ाने, और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। मार्केट में इसकी माँग सालों भर रहती है। इसका उपयोग ताजे फल के रूप में, डेसर्ट्स, जूस, और अन्य खाद्य उत्पादों में होता है, जिससे यह उच्च मूल्य पर बिकता है।

स्ट्रॉबेरी की खेती से लाभ : भारत में स्ट्रॉबेरी की खेती लगातार बढ़ रही है और किसान भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। साल के कुछ महीने ही इस फसल को लगाना होता है। और उसके बाद किसानों की कमाई शुरू हो जाती है। आप भी इसकी खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।

निष्कर्ष
किसान भाइयों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी। इन फलों की खेती करने की जानकारी लेकर यदि इसकी खेती करते हैं तो आप बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं। साथ ही अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले स्वास्थ्यवर्धक फल भी प्रदान कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top