Straw Reaper Subsidy Scheme Bihar 2025 :- फसलों की कटाई के बाद किसानों की सबसे बड़ी समस्या होती है। फसलों की बची हुई (पराली ) अवशेष का प्रबधन करना। पराली की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से किसानों को बचे हुए पराली को जलाना पड़ता है। जिससे मिटटी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इस अलावा इससे निकलने वाले धुएँ से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है।
Bihar Straw Reaper yojna 2025
बिहार सरकार किसानों के समस्या का समाधान के लिए स्ट्रॉ रीपर मशीन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को सरकार सब्सिडी पर Straw Reaper मशीन दी जा रही है,जिससे किसान फसलों के अवशेष का सही प्रबंधन करके अनाज के अलावे भूसे से भी अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।
यह योजना कृषि को स्मार्ट, पर्यावरण को सुरक्षित और किसान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
🔶 योजना का उद्देश्य (Straw Reaper Yojana Bihar 2025)
बिहार सरकार का मकसद किसानों को पराली जलाने से रोकना और उनके खेतों में बचे फसल अवशेषों का स्मार्ट व लाभकारी प्रबंधन करना है। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है, मिट्टी की उर्वरता घटती है और कई बीमारियां फैलती हैं। ऐसे में स्ट्रॉ रीपर मशीन किसानों को इसका एक बेहतर विकल्प प्रदान करती है।

🛠️ स्ट्रॉ रीपर मशीन क्या है? |Bihar Straw Reaper yojna kya hai?
Straw Reaper एक बहुत ही आधुनिक कृषि यंत्र है। फसलों की कटाई के बाद खेतों बचे हुए अवशेष खास करके गेहूँ की की ठूंठों और बालियों को काटकर भूसा तैयार करता है।
- भूसा तैयार करता है
- बचें हुए अनाज को अलग करता है
- खेत को पूरी तरह साफ करता है
इस मशीन से किसान न केवल खेत को दोबारा बुवाई के लिए तैयार कर सकते हैं, बल्कि भूसा और अनाज बेचकर कमाई भी कर सकते हैं।
💰 स्ट्रॉ रीपर दोहरी आमदनी का अवसर
| आय का स्रोत | संभावित लाभ |
|---|---|
| भूसा बिक्री | ₹3,000 – ₹6,000 प्रति ट्रॉली (स्थान व मांग अनुसार) |
| बचा अनाज | ₹500 – ₹2,000 प्रति एकड़ तक |
| सरकारी सब्सिडी | ₹1.20 लाख से ₹1.50 लाख तक की बचत |

✅ स्ट्रॉ रीपर योजना के लाभ
👉 इस योजना से किसानों को मिलने वाले मुख्य लाभ:
- 🔥 पराली जलाने से छुटकारा
- 🌱 मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है
- 💸 भूसे और बचे अनाज से अतिरिक्त आमदनी
- 🌍 पर्यावरण संरक्षण में योगदान
- 🚜 खेतों की सफाई आसान व प्रभावी
- 🧑🌾 सरकारी सब्सिडी से लागत में भारी कटौती
💰स्ट्रॉ रीपर पर मिलने वाले सरकारी अनुदान की पूरी जानकारी
बिहार सरकार किसानों को मशीन की लागत पर सब्सिडी दे रही है:
| किसान की श्रेणी | सब्सिडी प्रतिशत | अधिकतम सब्सिडी राशि |
|---|---|---|
| सामान्य किसान | 40% | ₹1,20,000 तक |
| SC/ST किसान | 50% | ₹1,50,000 तक |
💡 उदाहरण: अगर मशीन की कीमत ₹3 लाख है, तो सामान्य किसान को ₹1.20 लाख और SC/ST किसान को ₹1.50 लाख तक का अनुदान मिल सकता है।
📋 स्ट्रॉ रीपर आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो निम्न दस्तावेज आपके पास होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- किसान पंजीकरण संख्या
- भूमि दस्तावेज / खतियान
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए)
- बैंक पासबुक की प्रति
- पासपोर्ट साइज फोटो
📍 स्ट्रॉ रीपर के लिए आवेदन कैसे करें?
किसान इस योजना का लाभ निम्नलिखित माध्यमों से ले सकते हैं:
👉 ऑफलाइन आवेदन:
- अपने जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय में जाकर आवेदन करें।
- सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म जमा करें।
👉 ऑनलाइन आवेदन:
🔔 महत्वपूर्ण निर्देश
- किसान केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही मशीन खरीदें।
- अनुदान सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
- योजना का लाभ केवल एक बार ही दिया जाएगा।
- मशीन खरीदने के बाद उसका बीमा और रखरखाव भी जरूरी है।
🌿 पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों को फायदा
पराली जलाने से न केवल मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट होते हैं, बल्कि वायु में PM2.5 और PM10 जैसे खतरनाक कण फैलते हैं, जिससे अस्थमा, कैंसर, हार्ट रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
स्ट्रॉ रीपर जैसे उपकरण न केवल किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी स्वस्थ रखते हैं।
📞 संपर्क सूत्र
| विभाग | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | स्ट्रॉ रीपर मशीन सब्सिडी योजना बिहार 2025 |
| विभाग | बिहार कृषि विभाग |
| वेबसाइट | https://dbtagriculture.bihar.gov.in |
| हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-1551 |
📝 निष्कर्ष
बिहार सरकार की स्ट्रॉ रीपर सब्सिडी योजना से किसानों के खेतों को पराली मुक्त बनाया जा रहा है। साथ ही किसानों बचे हुए भूसे और अनाज को बेच कर अच्छी कमाई कर रहे हैं,ऐसे में यह योजना खेती के भविष्य को स्मार्ट और हरित बनाने की दिशा में एक सफल प्रयास है।
नोट:- किसान भाइयों खेती से जुड़े रेगुलर अपडेट पाने के लिए आप हमारे ऐप Agoranto को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। साथ ही किसी भी प्रकार के कृषि यंत्र आप किराये पर लगा कर कमाई करना चाहते हैं। तो play स्टोर से AgroRanto partner एप को डाउनलोड करें।
| join whatsapp channel | click here |
| join whatsapp group | click here |
| Download AgroRanto partner app | Click here |
| Download AgroRanto booking app | Click here |
| Download mobile app | Click here |
| Official website | Click here |
- प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना 2026: 52 हजार किसानों के खेतों में लगेंगे सोलर पंप, 90% तक सब्सिडी! PM Krishak Mitra Surya Yojana MP
- Bihar Chhoti Nursery Yojana 2026 : छोटी नर्सरी स्थापित करने पर मिलेगा ₹10 लाख का अनुदान – किसानों के लिए सुनहरा मौका
- DJI Agri Drone Business in the USA :- Big opportunity
- Papaya Farming Subsidy Bihar 2026 पपीते की खेती पर मिलेगा 45,000 रुपए का अनुदान – किसानों के लिए सुनहरा मौका
- Krishi Drone Spray Business 2026 ,एग्रीकल्चर ड्रोन बिज़नेस से होगी लाखों की कमाई |



