agroranto

मसालों की खेती से पैसे कमाएं: 10 मसले की खेती करके आप कमाई करें, Masale Ki Kheti se paisa kamayen

Masale Ki Kheti se paisa kamayen:- भारत में मसालों की खेती एक अत्यंत लाभकारी व्यवसाय हो सकती है, खासकर जब इसे सही तरीके से किया जाए। मसालों की मांग सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हमेशा बनी रहती है। इस ब्लॉग में हम आपको 10 प्रमुख मसालों की खेती के बारे में बताएंगे, जिन्हें उगाकर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही, हम आपको इन मसालों की खेती के तरीकों और उनसे जुड़ी संभावनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे।

Masalon ki kheti

आज के समय में कई किसान ऐसे हैं जो खेती से लाखों की कमाई कर रहे हैं। वहीँ कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें खेती से अधिक कमाई नहीं होती है। बस परिवार को चलाने के लिए खेती करते हैं। किसान भाइयों यदि आप खेती से पैसा कमाना चाहते हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा है। खेती से पैसा कैसे कमाते हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

हम आप के लिए मसालों की खेती की जानकारी लेके आये हैं जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। किसान भाइयों अधिक कमाई करने के लिए अधिक मेहनत और मार्केट की माँग को भी ध्यान में रख कर खेती करना चाहिए। आपको हमेशा उन्हीं फसलों की खेती करनी चाहिए। जिसकी मार्केट में अधिक मांग हो। इसके अलावे आपको जानकार किसानों से जानकारी लेनी होगी। आइये जानते हैं मसालों की खेती से पैसा कमाने के बारे में।

हल्दी (Turmeric) हल्दी की खेती

Haldi ki kheti :- भारत में हल्दी एक प्रमुख मसाला है। इसका उपयोग ना केवल खाना बनाने में उपयोग किया जाता है। बल्कि हल्दी का उपयोग कई प्रकार के दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है। भारत के हरेक घर में आपको हल्दी का उपयोग मिल जायेगा। शायद ही कोई ऐसा व्यंजन होगा। जिसमें नहीं डाला जाता है बाद बांकी सभी सब्जियों में हल्दी जरूर डाला जाता है।

हल्दी की खेती करके किसान कमाई कर सकते हैं लेकिन आप अधिक कमाई करनी है तो आपको अपने आस पास के सभी मंडियों की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावे आप हल्दी के कई प्रकार के प्रोडक्ट ,हल्दी पावडर ,हल्दी फेसपैक ,इत्यादि बना कर मार्केट में बेच कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Turmeric ki kheti , haldi ki kheti ,Masale Ki Kheti se paisa kamayen

धनिया (Coriander)की खेती

Dhaniya ki kheti :- भारतीय खाने में बिना धनिया का भोजन नहीं बन सकता है। सभी प्रकार के सब्जियों में धनियाँ का उपयोग किया जाता है। किसान भाइयों आप भी धनिया की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। ठंड के मौसम में किसान धनियाँ के पत्ते बेच कर अच्छी कमाई करते हैं। धनियाँ की कटाई 3-4 महीने में की जाती है। किसान धनियाँ के पत्ते और बीज दोनों बेच कर कमाई कर सकते हैं। बीज को किसान सालों भर बेच सकते हैं। और अच्छी कमाई कर सकते हैं।

dhaniya ki kheti ,Masale Ki Kheti se paisa kamayen

जीरा की खेती (Cumin)

Jira ki kheti :- जीरा एक ऐसा मसाला है। जो किसी भी सब्जी को टेस्टी बना देता है। साथ इसका सुगंध लोगों को बहुत पसंद आता है। जीरा का उपयोग खाने के अलावे आयुर्वैदिक दवाइयों को बनाने उपयोग किया जाता है। पेट और गैस की बिमारियों में जीरा बहुत ही काम आने वाला घरेलु मसाला है।

किसान भाई जीरा की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। मार्केट में 1 kg जीरा की कीमत लगभग 20 हजार रूपये तक होती है। भारत के कई राज्यों में जीरा की खेती होती है। राजस्थान का जीरा अधिक लोकप्रिय है। किसान जीरे की खेती करके लाखों की कमाई कर सकते हैं।किसान चाहे तो जीरे का ब्रांडिंग करके ऑनलाइन मार्केट प्लेस पर खुद से बेच सकते हैं। इसके अलावे किसान मेले में भी अपनी उत्पाद को बेच सकते हैं।

jira ki kheti , Masale Ki Kheti se paisa kamayen

मिर्च की खेती (Chilli)

Mirch ki kheti :- मिर्च की बात करें तो ये भारतीय रसोई की पहचान है। बिना मिर्च के सब्जी में कोई स्वाद नहीं होता है। मिर्च ना केवल खाने में तीखापन बढ़ाता है बल्कि खाने का रंग भी मिर्च से आता है। भारत में कई प्रकार के मिर्च मिलते हैं किसान चाहे तो मिर्च को सूखा बेच सकते हैं या हरी मिर्च बेच सकते हैं। इसके अलावे किसान मिर्च का अचार बना कर मार्केट में बेच सकते हैं या चिल्ली सॉर्स बना कर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह के मार्केट में सेल कर सकते हैं। मिर्च की खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं।

mirch ki kheti,Masale Ki Kheti se paisa kamayen

इलायची की खेती (Cardamom)

elaichi price :- किसी भी खाने का टेस्ट बढ़ाना हो इलाइची का यूज़ किया जाता है। इलाइची को मसलों की रानी कहा जाता है। इलाइची का उपयोग मिठाइयों, चाय और अन्य व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने में किया जाता है। मार्केट में 1 KG इलाइची की कीमत 34 हजार रूपये तक होती है। समय-समय पर इसकी कीमत बढ़ती रहती है।किसान इलाइची की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। लेकिन पहले इलाइची की खेती की पूरी जानकारी होना बहुत जरूर है। क्योकि इलाइची की कीमत उसके साइज और रंग पर निर्भर करता है।

elaichi ki kheti , Masale Ki Kheti se paisa kamayen

अदरक की खेती (Ginger)

Adrak ki kheti :- अदरक को मसाले और औषधि दोनों के रूप में बहुत उपयोग किया जाता है। भोजन बनाने में अदरक के इस्तेमाल से सब्जियों का स्वाद बढ़ जाता है। मार्केट में अदरक की माँग सालों भर रहता है। किसान चाहे तो अदरक को कच्चा या सूखा कर दोनों तरीके से मार्केट में बेच सकते हैं। कच्चा अदरक सब्जियों में अधिक उपयोग होता है। वहीँ सूखे अदरक का इस्तेमाल दवाइयों को बनाने किया जाता है।
किसान अदरक की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। अदरक की खेती भारत के सभी राज्यों में होती है। इसीलिए अदरक को बेचने में अधिक परेशानी नहीं होती है।

ardrkh ki kheti , Masale Ki Kheti se paisa kamayen

सौंफ की खेती (Fennel)

Sauf ki kheti :- सौंफ भारतीय खाने में मसालों के रूप में उपयोग किया जाता है। साथ ही माउथ फ्रेशनर के रूप में भी अधिक उपयोग किया जाता है। सौंफ चबाना स्वास्थ के लिए अधिक लाभकारी है। सौंफ की खेती की बात करें तो ये रबी मौसम का फसल है। जोकि 4-5 महीने में तैयार हो जाती है। पूरी तरह से तैयार हो जाती है। सौफ की मार्केट में अधिक डिमांड होती है। एक किलो सौंफ की कीमत लगभग 90 रूपये किलो तक होती है। किसान सौंफ की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। सौंफ को मार्केट में बेचना बहुत आसान है।

sauf ki kheti ,Masale Ki Kheti se paisa kamayen

लौंग की खेती (Clove)

laung ki kheti :- लौंग को भारतीय खाने में मसाले और औषधीय गुणों के लिए उपयोग किया जाता है। लौंग की खेती भारत के कुछ राज्यों में की जाती है। इसलिए मार्केट में लौंग की कीमत अधिक होती है। किसान लौंग की खेती करके लाखों की कमाई कर सकते हैं। लौंग की खेती के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु और अच्छी बारिश की आवश्यकता होती है। मार्केट में 1 KG लौंग की कीमत 900 रूपये से लेकर 1 हजार रूपये तक हो सकती है।

laung ki kheti ,Masale Ki Kheti se paisa kamayen

काली मिर्च की खेती (Black Pepper)

kali mirch ki kheti :- भारतीय मसालों में काली मिर्च का एक अलग ही स्थान है। इसे मसलों का राजा कहा जाता है। काली मिर्च का दुनियाँ में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। काली मिर्च भारत के कुछ राज्यों में होता है। काली मिर्च की खेती के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु और अच्छी बारिश की आवश्यकता होती है। इसे बेल के रूप में उगाया जाता है और पेड़ों के सहारे बढ़ाया जाता है। इसे पौधे से तोड़ कर सूखा कर बेचा जाता है।

kali mirch ki kheti

मेथी की खेती (Fenugreek)

Methi ki kheti :- घर के सब्जियों को को स्वादिष्ट बनाने और कई बिमारियों के इलाज में भी मेथी का उपयोग किया जाता है। खास करके मेथी के पत्ते का साग और मेथी के बीज का उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है। किसान मेथी की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। मेथी को तैयार होने में लगभग 3-4 महीने का समय लगता है। मेथी की बुआई किसान रबी मौसम में करते हैं। मार्केट में मेथी की अच्छी कीमत मिलती है। जिससे किसानों की आमदनी बढ़ती है।

methi ki kheti

साराँश

किसान भाइयों आप भी मसालों की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। खेती के लिए किसानों को उस फसल की जानकारी होना जरुरी है। आप वैसे किसानों से अवश्य सम्पर्क बनाये। जो खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। साथ ही आपको मार्केटिंग भी जरूर सीखना चाहिए। क्योंकि फसल का उत्पादन करना आसान होता है। लेकिन मार्केटिंग आसान नहीं होता है। यदि आप एक बार मार्केटिंग करना सीख जाते हैं तो माल खुद बिकने लगेंगे और आर्डर भी आने लगेंगे।

join channelclick here
join whatsapp groupclick here
Download AgroRanto partner appClick here
Download AgroRanto booking appClick here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top