Kiwi ki kheti se crorepati bane:- नमस्कार किसान भाइयों आप भी खेती से खेती से करोड़पति बनाना चाहते हैं तो आज के समय में ये कोई बड़ी बात नहीं है। आज भी बहुत सारे किसान भाई खेती से करोड़पति बने हैं और कुछ बन भी रहे हैं यदि आप खेती से करोड़पति बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन खेती की जानकारी लेके आये हैं। आप भी कीवी की खेती (Kiwi Farming) करके करोड़पति बन सकते हैं। हम आपको कीवी की खेती के बारे में विस्तार से बताएंगे—कब और कैसे करें इसकी खेती करें , कीवी के लिए किस तरह की मिट्टी और जलवायु आवश्यक है, और सबसे महत्वपूर्ण बात, इससे आप कितना मुनाफा कमा सकते हैं।
कीवी फल को “सुपरफ्रूट” माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। भारत में कीवी की मांग लगातार बढ़ रही है। डेंगू के समय डॉक्टर भी कीवी खाने की सलाह देते हैं।
भारत में कीवी की खेती का विस्तार
Kiwi Agricultural Business :- भारत में कीवी की खेती उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश राज्यों में की जा रही रही है। इन इलाकों की मिटटी कीवी के लिए अनुकूल माने जाते हैं। यहाँ की यहां की जलवायु और मिट्टी कीवी की खेती अनुकूल है।
कीवी को “चायनिस बेरी” भी कहा जाता है, और इसका मूल स्थान चीन है। हालांकि, भारत में कीवी की खेती तेजी से बढ़ रही है, और इसका उत्पादन सेब की खेती से भी अधिक लाभदायक साबित हो सकता है।

कीवी की खेती के लिए आवश्यक जलवायु और भूमि | kiwi ki kheti kaise kare
kiwi fruit ki kheti :-कीवी की खेती के लिए हल्की उपोष्ण और शीतोष्ण जलवायु आदर्श होती है। जनवरी का महीना कीवी की खेती शुरू करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। पौधों को अंकुरित होने के लिए 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास का तापमान चाहिए, और गर्मियों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होना चाहिए। सालभर में लगभग 150 सेंटीमीटर औसत वर्षा वाले क्षेत्रों में कीवी की खेती अच्छी होती है।
मिट्टी की बात करें तो, कीवी की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ बलुई दोमट मिट्टी उपयुक्त रहती है। मिट्टी का pH मान 5 से 6 के बीच होना चाहिए।
कीवी की खेती के लिए आवश्यकताएं (Requirements for Kiwi Farming)
| आवश्यकता | विवरण |
|---|---|
| मौसम (Climate) | हल्की उपोष्ण और शीतोष्ण जलवायु, औसत बारिश 150 सेमी |
| तापमान (Temperature) | अंकुरण के लिए 15°C और गर्मियों में अधिकतम 30°C |
| भूमि (Soil) | अच्छी जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी, pH मान 5-6 |
| सिंचाई (Irrigation) | गर्मियों में 3-5 दिन में और सर्दियों में 8-10 दिन में सिंचाई |
कीवी की उन्नत किस्में | kiwi indian variety
भारत में मुख्य रूप से कीवी की चार किस्में उगाई जाती हैं: मोंटी, अलीना, एबोट, और बुर्नो। ये किस्में अन्य किस्मों की तुलना में अधिक उत्पादन देती हैं और इनका बाजार मूल्य भी अच्छा होता है। ये पौधे ग्राफ्टिंग या कलम के माध्यम से तैयार किए जाते हैं।
एक बार फूल आने के बाद, लगभग 180 से 190 दिनों में फल तैयार हो जाता है। हर पौधे से 75 से 100 किलोग्राम तक फल प्राप्त किए जा सकते हैं।

खेत की तैयारी और पौधों की रोपाई | kiwi ki kheti ke liy mitti ki taiyari
कीवी की खेती के लिए खेत की 2 से 3 बार जुताई करके उसे समतल बना लेना चाहिए। कीवी की खेती कतारों में की जाती है, और हर कतार के बीच की दूरी 4 मीटर और पौधे से पौधे की दूरी 5 से 7 मीटर रखी जाती है।
पौधों की रोपाई का सही समय दिसम्बर और जनवरी का महीना है।
सिचाई और खाद | Kiwi ke liy khad or sichai
गर्मियों में कीवी के पौधों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, इसलिए हर 3 से 5 दिन में सिचाई करनी चाहिए। सर्दियों में हर 8 से 10 दिन में पानी देना पर्याप्त होता है।
कीवी के पौधों को अच्छी पैदावार के लिए 750 से 800 ग्राम नाइट्रोजन, 400 से 500 ग्राम फास्फोरस, और 700 ग्राम पोटाश की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, जैविक खाद का भी उपयोग करना चाहिए।
कीट और रोग प्रबंधन
कीवी के पौधों पर गंभीर कीट और रोगों का प्रकोप नहीं देखा गया है, लेकिन फफूंद और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों का खतरा होता है। इसलिए समय-समय पर पौधों की जांच करनी चाहिए और आवश्यक उपचार करना चाहिए।
कीवी फल की पैदावार और मुनाफा
कीवी की पैदावार कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि जलवायु, किस्में, परागण, और खाद। एक हेक्टेयर में 400 से 450 पौधे लगाए जा सकते हैं, जिनसे 40 से 50 टन फल प्राप्त हो सकते हैं।
कीवी फल का बाजार भाव 70 से 150 रुपये प्रति किलो हो सकता है। इस हिसाब से, एक हेक्टेयर में 15 से 20 लाख रुपये तक की कमाई की जा सकती है।
फल की तुड़ाई और बाजार में बिक्री
कीवी के पौधे रोपाई के चार साल बाद फल देना शुरू कर देते हैं। तुड़ाई का सही समय अक्टूबर से दिसम्बर के बीच होता है। इस समय बाजार में अन्य फलों की कमी होती है, जिससे कीवी की कीमतें ऊंची रहती हैं।
साराँश
High Profit Farming :- कीवी की खेती एक उभरता हुआ कृषि व्यवसाय है, जिसमें निवेश के मुकाबले उच्च मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप सही तकनीकों का पालन करते हैं और अच्छी देखभाल करते हैं, तो कीवी की खेती से करोड़ों की कमाई की जा सकती है।
किसान साथियों, यह समय है कि आप भी इस लाभदायक खेती को अपनाएं और अपने खेत से अधिकतम मुनाफा कमाएं। कीवी की खेती न केवल आपकी आय बढ़ाएगी, बल्कि यह आपके जीवन में एक नई समृद्धि भी लाएगी।
| join channel | click here |
| join whatsapp group | click here |
| Download AgroRanto partner app | Click here |
| Download AgroRanto booking app | Click here |
कीवी का पेड़ कितने साल में फल देता है?
कीवी की पेड़ /बेल 4 साल में फल देने लगता है। अधिक उत्पादन के लिए के लिए 7-8 वर्ष का समय लगता है।
क्या डेंगू में कीवी खा सकते हैं?
डॉक्टर की सलाह अनुसार डेंगू में कीवी खा सकते हैं। कीवी में मौजूद विटामिन सी प्रतिरक्षा को बढ़ाता हैं।
- Krishi Drone Spray Business ,एग्रीकल्चर ड्रोन बिज़नेस से होगी लाखों की कमाई |
- Bihar Fasal Sahayata Yojana 2026 Rabi बिहार फसल सहायता योजना रबी 2026: ₹20,000 तक की सहायता पाने के लिए आज ही आवेदन करें!
- Agriculture Drone Business in the UK – A Simple Guide to Start and Earn Big in 2026
- How to Start an Agriculture Drone Business in the USA (2026 Guide)
- ड्रोन से छिड़काव योजना 2025: अब किसानों को मिलेगी स्मार्ट खेती की ताकत, मात्र ₹210 प्रति एकड़ में फसल सुरक्षा! Drone Se Chhidkav Yojana Bihar



