agroranto

खेती से पैसे कैसे कमाए :- आप जानिए इन खेती के बारे। kheti se karodpati kaise bane

kheti se karodpati kaise bane :- खेती से पैसे कैसे कमाए: भारत जैसे बड़े देश में आज भी कृषि को प्राथमिकता दिया जाता है। बहुत सारे लोग खेती के करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। लेकिन आज भी भारत के बहुत सारे किसान खेती से अधिक पैसा नहीं कमाते हैं। खेती उनके लिए घाटे का सौदा हो जाता है। जिसका मुख्य वजह से वही पारम्परिक विधि से खेती करना। जिसमें किसान अपने आज पास वाले किसानों को देख कर खेती करते हैं।

www.agroranto.com
agroranto.com

khet se paise kaise kamaye :- वहीँ भारत में कुछ किसान ऐसे भी हैं जो खेती से साल के करोड़ों रुपयों की कमाई करते हैं। यदि आप भी खेती से पैसा कमाना चाहते हैं तो आप भी खेती से जुड़े कुछ जानकारी और सही फसल अच्छी कमाई कर सकते हैं।

खेती से पैसे कैसे कमाए :- जानकारी

खेती से अधिक पैसा कमाने के लिए किसानों को अधिक कीमत पर बिकने वाले फसलों की खेती करना होगा। साथ की खेती में आधुनिक तरीके और तकनीकों का इस्तेमाल करना होगा। वैसे किसानों से संपर्क करना होगा। खेती के आधुनिक तरीकों के बारे में सीखना होगा। इसके साथ ही आपको अपने फसलों के लिए मार्केटिंग भी खोजना होगा। आज हम आपको उन फसलों के बारे में बताएँगे। जिनसे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।

खेती से करोड़पति कैसे बने?

खेती से अधिक कमाई करने के लिए आप निचे दिए गये। नीचे दिए गए फसलों की खेती करना होगा। जिनसे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।

kheti se karodpati kaise bane

इस आर्टिकल में आगे हमने आपको कुछ ऐसे फसलों के बारे में बताया है जिनकी खेती करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. तो यह रहे खेती करके पैसे कमाने के सबसे बेस्ट तरीके.

agroranto.com

1.सब्जियों की खेती करके पैसे कमाए

अगर आप रोज कमाई करना चाहते हैं तो आपको सब्जी की खेती करनी चाहिए। यदि आप शहर से नजदीक हैं तो आपको उन सब्जियों की खेती करनी चाहिए। जिनकी माँग मार्केट में अधिक है। साथ ही कुछ उन सब्जियों की खेती करनी चाहिए। जिसे बाहर मँगवाया जाता है। सब्जियों को मंडी से भेजने के अलावे आपको लोकल मार्केट में भी सेल करनी चाहिए। जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
सब्जी से अधिक कमाई करने के लिए आपको ऑनलाइन सब्जी सप्लाई करने वालों से एजेंसी से संपर्क करके आप डायरेक्ट अपना माल उनको भेज सकते हैं। इस तरह से आप सब्जी सेल करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
सब्जी का मार्केट सालों भर का होता है। लोग रोज सब्जी खाते हैं। आप आर्गेनिक सब्जी उगाकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

2.मशरूम की खेती

यदि आप कम दिनों में अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आपको मशरूम की खेती अवश्य करनी चाहिए। मशरूम की खेती में आपको अधिक जमीन की आवश्यकता नहीं होती है। मशरूम की खेती आप घर ,झोपडी ,या मशरूम फार्म बना कर कर सकते हैं। मशरूम को उगाने के लिए नमी और अंधेरे जगह से आवश्यकता होती है। मशरूम बहुत स्वास्थवर्ध्क होता है। इसके बहुत सारे फायदे हैं। मार्केट में सबसे ज्यादा बटन मशरूम की बिक्री होती है।
मशरूम की खेती से कमाई :- मशरूम की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। मार्केट में 1 kg मशरूम की कीमत 2 सौ रूपये किलो से लेकर 4 सौ किलो होती है। कुछ मशरूम लाख रूपये किलो भी बिकते हैं।

3. फूलों की खेती से पैसे कमाए

यदि आप डेली पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको फूलों की खेती करनी चाहिए। कुछ फूल ऐसे हैं जिनकी माँग हर जगह होती है। जैसे गेंदा ,गुलाब ,जैस्मीन फूलों की माँग रोज होती है। मंदिरों रोज गेंदा के फूल चढ़ाये जाते हैं। इन फूलों के माला को भगवान के ऊपर चढ़ाया जाता है। इसके अलावा फूलों को शादी ,समाहरोह ,त्योंहारों में, पूजा पाठ में,इतेमाल करने के लिए लाया जाता है।

किसान फूलों की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। मार्केट में फूलों की माँग 12 महीने होता है। अलग-अलग जगहों पर अलग -अलग प्रकार के फूल चढ़ाये जाते हैं। आप फूलों की खेती करके मंडी में बेच सकते हैं। या ऑनलाइन फूलों को डिलीवर सकते हैं। इसके अलावे आप फूलों का दुकान भी खोल सकते हैं। इसके अलावे आप दूसरे शहरों में भी फूलों की सप्लाई कर सकते हैं। इस प्रकार आप फूलों से अच्छी कमाई कर सकते हैं।

4 . फलों की खेती से पैसे कमाए

मार्केट में फलों की माँग रोज होती है। फलों के सेवन से स्वास्थ सही रहता है। डॉक्टर भी लोगों को फल खाने की सलाह देते हैं। किसान फलों की खेती से भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
किसान अपने लोकल फलों आम, बेर, केला, अमरुद की खेती के साथ-साथ विदेशी फलों की खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। मार्केट में कुछ ऐसे फल हैं जिनकी कीमत बहुत अधिक होती है।
ड्रैगन फ्रूट ,ब्लूबेरी ,strawberry जैसे फलों की माँग बहुत अधिक है। किसान इन फलों की खेती करके साल में लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। विदेशों फलों की कीमत मंडी में अधिक मिलती है। इसके अलावे आप ऑनलाइन ग्रौसेरी सप्लाई करने वालों से संपर्क कर सकते हैं।

5. दालों की खेती करके पैसे कमाए

भारत में सबसे अधिक लोग दाल खाना पसंद करते हैं। लोग रोज एक बार दाल अवश्य खाते हैं। आप अरहर, मलका, उड़द, चना, राजमा, मूंग, आदि दलों की खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। मार्केट में दालों की माँग हमेशा बानी रहती है। अरहर जैसे दाल की मार्केट में बहुत अधिक कीमत है। यदि किसान अपने पास दलों की साफ -सफाई करके उसे मार्केट में बेचें तो अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आज के समय में दालों की खेती करके किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। आर्गेनिक दाल की माँग मार्केट में बहुत अधिक है। शहरों में लोग आर्गेनिक दाल खाना पसंद करते हैं।

6. एलोवेरा की खेती करके पैसे कमा सकते हैं

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसका माँग मार्केट में बहुत अधिक होता है। चूंकि एलोवेरा एक औषधीय है। यह कई गुणों से भरा होता है। फेस क्रीम बनाने से लेकर ,दवाइयों में भी एलोवेरा का उपयोग किया जाता है। दवाई कम्पनियाँ एलोवेरा की खेती किसानों से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के जरिये करवाते हैं। इसके वे किसानों को एलोवेरा की खेती के लिए पहले ही पैसा देते हैं। जिससे वे खेती कर सके और एलोवेरा को दवाई को बेचा जाता है।
एक बार कंपनियों से संपर्क करने के बाद किसान को एलोवेरा की खेती करने काफी मुनाफा होता है। एलोवेरा की खेती करके किसान अच्छी कमाई करते हैं।

7.अदरक की खेती से पैसे कमाए

अदरख की खेती भी बहुत पैसा देने वाली खेती है। इस खेती में किसानों को अदरख बेचने के लिए परेशान होनी की आवश्यकता नहीं होती है। उनके अदरख मार्केट में आसानी से बिक जाता हैं।
अदरख के कई सारे उपयोग है खाने में , औषधि में ,कॉस्मेटिक में भी अदरख का उपयोग किया जाता है। किसान अदरख का इस्तेमल करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।

8.गन्ने की खेती करके पैसे कमाए

आज के समय में गन्ने की खेती सिर्फ चीनी के लिए नहीं जाती है। बल्कि उसके और भी उपयोग है। जैसे गुड़ ,जूस का भी माँग मार्केट बहुत अधिक है। किसान यदि सोशल मीडिया मार्केटिंग करें तो वे सिर्फ आर्गेनिक गुड़ बेच कर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। गन्ने की खेती आपको सीजनल कमाई देते है। यदि किसान गन्ने से बने प्रोडक्ट की सही मार्केटिंग करें तो वे अच्छी कमाई कर सकते हैं।
शहरों में रहें वालों के लिए शुद्ध गन्ना मिलना मुश्किल हो जाता है। गन्ना खाने के बे बहुत फायदें हैं। इसीलिए किसानों को गन्ना सिर्फ चीनी के लिए नहीं बल्कि उसके कई उत्पाद बना मार्केट में बेचने से लाखों की कमाई कर सकते हैं।

9.ऑर्गनिक खेती करके पैसे कमाए

ऑर्गनिक खेती को पैसों की बरसात करने वाली खेती कहा जा सकता है। ऑर्गनिक खेती का मतलब होता है। बिना केमिकल वाले खाद ,कीटनाशकों के फलों और सब्जियों को उपजाना। शहरों में लोग ऑर्गनिक सब्जी और फलों के लिए अधिक कीमत भी देने को तैयार होते हैं। जिससे किसानों की कमाई अधिक होती है। आर्गेनिक खेती में किसानों को थोड़ा अधिक समय और पैसा लगता है। लेकिन एक बार सही कस्टमर बनने के बाद किसानों की कमाई दुगनी हो जाती है।

किसान ऑर्गनिक खेती में आलू, टमाटर, पोदीना ,धनिया आदि सब्जियों की खेती कर सकते हैं। ये मात्र दो से तीन महीने में तैयार हो जाती है।

10. ड्रैगन फ्रूट की खेती से

ड्रैगन फ्रूट बहुत बेहतरीन फल है। इस फल के सेवन से कई प्रकार के बिमारियों में मरीजों को आराम मिलता है। मार्केट में एक ड्रैगन फ्रूट की कीमत 3 सौ रूपये से लेकर 4 सौ रूपये तक की होती है। भारत में ये फल बाहर के देशों से मंगवाया जाता है। हालाँकि भारत के कुछ राज्यों में इसकी खेती की जाती है। ये किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती करके अच्छी कमाई करते हैं।
ड्रैगन फ्रूट की खेती बिहार में करने पर किसानों को सब्सिडी भी दिया जा रहा है। यदि आप भी बिहार से हैं तो आपको ड्रैगन फ्रूट की खेती अवश्य करनी चाहिए। ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान लाखों की कमाई कर सकते हैं।

11. इलाइची की खेती

वर्तमान में भारत के कुछ राज्यों में ही इलाइची की खेती की जाती है। अभी के समय में 1 kg इलाइची की कीमत 10 हजार रूपये से अधिक है। जो भी किसान इलाइची की खेती कर रहे हैं वे करोड़पति बन गए हैं। यदि आप भी इलाइची की खेती करते हैं तो अच्छी कमाई कर सकते हैं।

12. बीज बेचकर पैसे कमाए

खेती में सबसे ज्यादा बीज की जरूरत होती है। अभी के समय में बीज का बाजार हजारों करोड़ों का है। बहुत सारे किसान बीज बेच कर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। यदि आप भी बीजों का उत्पादनों करते हैं और बीज कंपनियों से संपर्क करते हैं तो आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके अलावे आप लोकल मार्केट में भी बीज बेच कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
मौसम के अनुसार किसान गोभी के बीज ,प्याज के बिचड़े को बेच कर साल में लाखों रुपयों की कमाई कर लेते हैं।

13.तुलसी की खेती

तुलसी कई प्रकार के होते हैं लेकिन सभी का उपयोग किया जाता है। पूजा पाठ से लेकर बिमारियों के इलाज में तुलसी का बहुत उपयोग है। आज के समय में तुलसी की खेती करके किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। दवाई कम्पनियों के द्वारा किसानों से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग किया जाता है। जिससे किसानों को तुलसी की खेती करने के लिए पैसों की चिंता नहीं होती है। वे खेती करते हैं और फसल तैयार होने पर डायरेक्ट कंपनी को बेच देते हैं। जिससे उनकी कमाई लाखों में होती है।

FAQ

सबसे जल्दी तैयार होने वाली फसल कौन सी है?

कम समय में सबसे जल्दी तैयार होने मशरूम ,तरबूज ,कद्दू ,लौकी ,खीरा,परवल आदि शामिल है।

खेती करके ज्यादा पैसा कैसे कमाए?

खेती करके ज्यादा पैसे कमाने के लिए आपको ऐसे फसलों की खेती करनी होगी जिसमें अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है. जैसे एलोवेरा, तुलसी, मिर्च, मशरूम, अदरक आदि की खेती आदि. इसके साथ आपको उन्नत किस्म के बीजों पर जैविक खाद का इस्तेमाल करना होगा.

खेती से करोडपति कैसे बने?

किसान खेती से करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें चंदन ,औषधि ,कॉस्मेटिक के काम में आने वाले फसलों की खेती करना होगा।

निष्कर्ष

दोस्तों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी अच्छी लगी होगी। खेती से कमाई करने के तरीके के बारे में जान कर। दोस्तों खेती करके भी लोग करोड़पति बनते हैं। लेकिन आज के युवा खेती के ज्यादा समय नहीं देते हैं और किसान मेले में नहीं जाते हैं जिससे उन्हें खेती से लगाव नहीं होता है। यदि वे खेती के बारे में सही जानकारी रखेंगे और खेती करेंगे तो अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top