gaw ki mahilaon ke liy business idea 2025 :- भारत जैसे विशाल देश में गांवों की बहुत अहम भूमिका है। गांव अब केवल खेती और पशुपालन तक ही सिमित नहीं है। बल्कि अब गांव भी पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। डिजिटल क्रांति की वजह से ग्रामीण महिलायें भी अब गांव में नए-नए बिज़नेस आईडिया अपना कर अच्छी कमाई कर रही है। इसके अलावा सरकार की योजनाएं, डिजिटल शिक्षा, स्वयं सहायता समूहों (SHG) और NGO के सहयोग से गांव की महिलाएं छोटे-छोटे निवेश में भी बड़े कारोबार की शुरुआत कर सकती हैं। इस ब्लॉग में हम चर्चा करेंगे गांव की महिलाओं के लिए लाभकारी और आसान बिजनेस आइडियाज पर, जिनसे वे कम पूंजी में अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं।
🧵 1. सिलाई-कढ़ाई एवं बुटीक व्यवसाय
गांव की महिलायें सिलाई-कढ़ाई में बहुत ही नपुण होती है। गांव में सबसे बेहतरीन बिज़नेस और सालों भर चलने वाले बिज़नेस की बात करें तो सिलाई का बिज़नेस सबसे पहले स्थान पर है। आज के समय में गांव की महिलाएं कपड़े ऑनलाइन भी बेच रही है।
✅ लाभ:
- कम लागत में शुरू किया जा सकता है (₹10,000–₹20,000)
- महिलाओं को पहले से ही कला का ज्ञान होता है
- लोकल और ऑनलाइन मार्केट में कपड़ों की डिमांड
📈 कमाई:
हर महीने ₹10,000 से ₹30,000 तक कमा सकती हैं।
🥬 2. ऑर्गेनिक सब्जी और फल उत्पादन
📌 विवरण:
शहर से नजदीक वाले गांव में रासायनिक खाद से दूर, जैविक खेती (Organic Farming) की मांग तेजी से बढ़ी है। महिलाएं कम जमीन पर जैविक सब्जियों और फलों की खेती करके अच्छी कमाई कर सकती है।
✅ लाभ:
- कम लागत, कम पानी की आवश्यकता
- बाजार में जैविक उत्पाद की अधिक कीमत
- SHG और सरकारी सहायता
📈 कमाई:
प्रति एकड़ ₹40,000 से ₹1 लाख तक का लाभ संभव।
🐐 3. बकरी पालन व्यवसाय (Bakri Palan Business)
📌 विवरण:
बकरी पालन गांव की जाने वाली सबसे लोकप्रिय और बहुत ही कम निवेश में शुरू होने वाला व्यवसाय है।
✅ लाभ:
- 2-3 बकरियों से शुरुआत संभव
- मांस, दूध और बकरी के बच्चों से आय
- NABARD और राज्य सरकार की योजनाएं
📈 कमाई:
₹50,000 से ₹1.5 लाख प्रतिवर्ष
🍽️ 4. घरेलू खाना और टिफिन सेवा
📌 विवरण:
जो महिलाएं अच्छा खाना बनाना जानती हैं वे टिफिन सेवा की शुरुआत कर सकती हैं। विशेष रूप से छोटे कस्बों, स्कूलों, और ऑफिसों में इसकी मांग रहती है।
✅ लाभ:
- घर से काम संभव
- ग्राहक धीरे-धीरे बढ़ते हैं
- WhatsApp और सोशल मीडिया से प्रचार
📈 कमाई:
₹15,000 से ₹40,000 प्रति माह तक
🧼 5. घरेलू उत्पाद निर्माण (जैसे साबुन, अगरबत्ती, मोमबत्ती)
साबुन, अगरबत्ती, मोमबत्ती बनाने का बिज़नेस भी गांव की महिलाओं के द्वारा किये जाने वाला बिज़नेस है। इस बिज़नेस महिलाएं समूह बनाकर आराम से शुरू कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूहों (SHG) और NGO के द्वारा महिलाओं को बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन भी उपलब्ध कराया जाता है। महिलाओं के द्वारा बनाये गए सभी प्रोडक्ट को सरकार द्वारा आयोजित मेले में स्टाल लगाने में सहयोग किया जाता है।
✅ लाभ:
- कम लागत में शुरू होने वाला बिजनेस
- बाजार में स्थाई मांग
- सरकार से प्रशिक्षण एवं सहायता
📈 कमाई:
₹20,000 से ₹60,000 प्रति माह
🧴 6. हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे
📌 विवरण:
आज भी जड़ी-बूटियों से बने तेल ,दवाइयों की माँग बहुत अधिक है। इसमें से एलोवेरा जेल, फेसपैक, बालों का तेल, दर्द निवारक तेल की बहुत अधिक माँग है। सरकार द्वारा महिला को बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है।
✅ लाभ:
- लोकल ब्रांड के रूप में पहचान बन सकती है
- महिलाओं की घरेलू जानकारी का उपयोग
- सोशल मीडिया से बिक्री
📈 कमाई:
₹10,000 से ₹50,000+ प्रति माह
🐓 7. देशी मुर्गी पालन व्यवसाय
📌 विवरण:
मार्केट में देशी अंडा और मांस दोनों की मांग बहुत अधिक है। ग्रामीण महिलाएं मुर्गी पालन शुरू करके अच्छी कमाई कर सकती हैं। मत्स्य विभाग के जरिये महिलाओं को चूजे भी उपलब्ध कराये जाते हैं।
✅ लाभ:
- ₹10,000 में 20–25 चूजों से शुरुआत
- कम जगह में पालन संभव
- जैविक अंडे की डिमांड
📈 कमाई:
₹5,000–₹30,000 प्रति माह
🎁 8. हस्तशिल्प और लोकल क्राफ्ट व्यवसाय
📌 विवरण:
हांथों से बनने वाले चीजों की माँग दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। जैसे गुड़िया ,टोकरी, मिट्टी के बर्तन, राखी, सजावटी वस्तुएं आदि बना कर आज महिलाएं इस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बेच रही है। जिससे महिलाओं को घर बैठे अच्छी कमाई हो रही है।
✅ लाभ:
- ग्रामीण संस्कृति का समर्थन
- विदेशों तक बाजार
- महिला SHG का सहयोग
📈 कमाई:
₹10,000 से ₹1 लाख तक, गुणवत्ता पर निर्भर
📦 9. छोटे किराना या जनरल स्टोर की शुरुआत
📌 विवरण:
महिलाएं घर में बहुत ही कम पूँजी से किराना दुकान खोल कर अच्छी कमाई कर रही है। इस बिज़नेस में सालों भर कमाई होती है।
✅ लाभ:
- रोजमर्रा की जरूरतों की डिमांड
- गांव में कई बार एक ही दुकान से सब खरीदते हैं
- परिवार के अन्य सदस्य भी सहयोग कर सकते हैं
📈 कमाई:
₹500–₹1500 प्रतिदिन, त्योहारों में और अधिक
🪴 10. नर्सरी और पौधों का व्यवसाय
📌 विवरण:
आजकल शहरों और गांवों में सजावटी पौधों, फलदार पौधों और औषधीय पौधों की मांग बहुत है। महिलाएं भी इस बिज़नेस को शुरू करके अच्छी कमाई कर सकती है। कुछ दिनों की नर्सरी ट्रेनिंग करके खुदका बिज़नेस शुरू कर सकती है।
✅ लाभ:
- घर के आंगन से शुरुआत
- मिट्टी और खाद सुलभ
- ऑनलाइन मार्केटिंग भी संभव
📈 कमाई:
₹20,000–₹70,000 प्रतिमाह
📊 महिला SHG समूह का लाभ कैसे उठाएं?
लाभ | विवरण |
---|---|
सरकारी लोन सुविधा | SHG के माध्यम से ₹1 लाख तक का लोन बिना गारंटी |
प्रशिक्षण | व्यवसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण |
बाजार से जुड़ाव | मेलों, प्रदर्शनियों और ई-मार्केट से जुड़ने का मौका |
ब्याज में छूट | महिला उद्यमियों को ब्याज में रियायत |
📲 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कैसे बढ़ाएं बिक्री?
- WhatsApp Business App: ग्राहकों से सीधे जुड़ने के लिए
- Facebook Marketplace: गांव के बाहर तक पहुँच
- Instagram Page: अपने प्रोडक्ट्स की फोटो शेयर करें
- YouTube Shorts: अपनी कहानी शेयर करें, लोगों को प्रेरणा मिलेगी
- ONDC और Amazon Saheli: महिला उद्यमियों के लिए स्पेशल प्लेटफॉर्म
✅ सरकारी योजनाएं जो गांव की महिलाओं की मदद करती हैं
योजना का नाम | लाभ |
---|---|
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना | ₹10 लाख तक बिना गारंटी लोन |
DAY-NRLM | स्वयं सहायता समूह को सपोर्ट |
स्टैंड अप इंडिया योजना | महिलाओं को ₹1 करोड़ तक लोन |
महिला उद्यमी योजना (NSIC) | तकनीकी और वित्तीय सहायता |
गांव की महिलाएं कौन सा बिजनेस सबसे पहले शुरू कर सकती हैं?
सिलाई-कढ़ाई या मुर्गी पालन सबसे सरल और लाभकारी विकल्प हैं।
गांव में बिज़नेस शुरू करने के लिए कितना निवेश चाहिए?
₹5,000 से ₹50,000 के बीच कोई भी व्यवसाय शुरू हो सकता है।
क्या बिना पढ़े-लिखे महिलाएं भी बिजनेस कर सकती हैं?
हां, अभी भी बहुत सारे बिज़नेस है जिसे सिर्फ व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव से महिलाएं आसानी से कर सकती है।
क्या सरकार से मदद मिल सकती है?
हां, मुद्रा योजना, SHG योजना और स्टार्टअप इंडिया स्कीम से सहायता मिलती है।
क्या घर से ही व्यवसाय संभव है?
हां, 70% से ज्यादा व्यवसाय घर से ही शुरू हो सकते हैं।
🔚 निष्कर्ष: गांव की महिलाएं बनें गांव की शक्ति
आज के समय में गांव पूरी तरह से बदल गया है। अब गांव भी आधुनिक हो गए हैं महिलाएं भी अपने परिवार के भरण पोषण के लिए कई तरह बिज़नेस करके खुदको आत्मनिर्भर बना रही है। महिलाएं बिज़नेस करके अपने गांव में रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।
नोट:- किसान भाइयों खेती से जुड़े रेगुलर अपडेट पाने के लिए आप हमारे ऐप Agoranto को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। साथ ही किसी भी प्रकार के कृषि यंत्र आप किराये पर लगा कर कमाई करना चाहते हैं। तो play स्टोर से AgroRanto partner एप को डाउनलोड करें।
join whatsapp channel | click here |
join whatsapp group | click here |
Download AgroRanto partner app | Click here |
Download AgroRanto booking app | Click here |
Download mobile app | Click here |
Official website | Click here |