agroranto

Best Farmer Business Ideas in 2024 : ये टॉप 10 कमाई वाली खेती जिससे आपको होगा डबल मुनाफा।

Farmer Business Ideas in 2024 :- आज भी देश के बहुत से किसान परम्परिक खेती कर रहें। जिससे किसानों के आय में बढ़ौतरी नहीं हो रही है। यदि आप भी एक किसान हैं। और खेती से डबल मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको यहाँ पूरी जानकारी दी जायेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एग्रीकल्चर सेक्टर में आने वाले 10 टॉप फसलों की खेती की जानकारी देंगे। जिससे आप अच्छी कमाई कर पायेगे।

साथ ही आपको ये भी जानकरी दी जायेगी। किस फसल में आपको कैसे कमाई करनी है। कब आपको खेती करना चाहिए। आज के ज़माने में आपको सभी से अलग थोड़ा हट कर खेती करने की आवश्यकता है। भेड़ चाल में किसानी करके आप अमीर नहीं बन सकते हैं।

खेती से अमीर बनने के लिए आपको स्मार्ट फार्मिंग के साथ -साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की आवश्यकता होगी। आज हम आपको 10 खेती के बारे में बताएँगे। जिससे आप लाखों की कमाई कर सकते हैं।

Best Farmer Business Ideas in 2024

1 मसालों की खेती

Best Farmer Business Ideas :- भारत को मसलों के देश के नाम से जाना जाता है। यहाँ के मसाले देश-विदेश सभी जगह मशहूर है। मशालों के व्यापार में आज देश सबसे आगे है। भारत में मसलों की खेती दक्षिण भारत में अधिक की जाती है। मसलों खेती में सबसे ज्यादा कमाई इलाइची की खेती ,लौंग ,काली मिर्च ,जैवित्री जायफल टॉप पर है। इसके अलावे और भी बहुत सारे बहुत सारे मसाले हैं जैसे हल्दी ,त्रिफला ,काली हल्दी ,बड़ी इलाइची खेती भी बहुत मुनाफा देती है। आज सिर्फ मसलों की खेती कई किसान करोड़पति बन गए हैं। आप भी बन सकते हैं। जरुरत है तो थोड़ा अलग हट कर खेती करने की।

2 मशरूम फार्मिंग

mashroom farming income :- आज भारत जैसे विशाल देश में जितने मांसाहारी लोग हैं उतने ही संख्या में शाकाहारी लोग भी हैं। जिनका प्रिय व्यंजन मशरूम है। भारत में कई प्रकार के मशरूम की खेती की जाती है। जिनमें बटन मशरूम और ओएस्टर मशरूम को लोग ज्यादा कहते हैं। मशरूम की खेती आप सालों भर कर सकते हैं।

सबसे बड़ी बात है आपको मशरूम की खेती में जमीन की आवश्यकता नहीं होती है। आप मशरूम की खेती झोपड़ी और मशरूम शेड में भी कर सकते हैं।

3 बी कीपिंग / Bee keeping/ Bee farming

Bee keeping / मधुमक्खी की खेती के जरिये किसानों को अच्छी कमाई हो सकती है। किसान भाई सिर्फ मधुमक्खी पालन कर सकते हैं इसे खेती के साथ भी कर सकते हैं। इससे किसानों को डबल मुनाफा होता है। मधुमक्खी पालन के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी भी दिया जा रहा है। मधुक्खी पालन के जरिये ,मधुमक्खी के शहद को इकठ्ठा करने के लिए ,वैक्स ,जेली के लिए भी करते है

 4 हॉर्टिकल्चर और फ्लोरीकल्चर

आज के समय में बागवानी और फूलों की खेती से किसानों को बम्फर मुनाफा हो रहा है। फूलों और सुगंध वाले पौधों की खेती करके लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं। फूलों का उपयोग मंदिर ,शादी -पार्टी ,सजावट इत्यादि में किया जाता है। इसके अलावा फूलों से कई प्रकार के इत्र बनाये जाते हैं। मार्केट में गुलाब ,गेंदा फूलों सालों भर रहती है। एक अलाव और भी कई प्रकार के फूलों की माँग अलग -अलग कार्यों में होता है। केंद्र सरकार और राज्य के बागवानी योजना के जरिये किसानों को फूलों की खेती पर सब्सिडी दिया जाता है।

5 एक्वा कल्चर

बढ़ती जनसंख्याँ और बढ़ती शहरीकरण के लोगों में sea food और मछली की माँग बढ़ रही है। होटलों,रेस्टोरेंट ,ढाबा पर sea food ,मछली ,केंकड़े ,झींगे की माँग अधिक है। एक्वा कल्चर में आप केकड़े की फार्मिंग ,झींगे की फार्मिंग ,फिश फार्मिंग करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आज के समय आप biofloc fish farming के जरिये घर में या छोटे से किसी खुले जगह में आप मछली पालन कर सकते हैं। यदि आप भी biofloc के जरिये मछली पालन करना चाहते हैं तो आपको सरकार से फ्री और paid biofloc fish farming training प्राप्त कर सकते हैं।

6 मेडिसिनल हर्ब एंड एरोमेटिक प्लांट

यदि आप सालों तक लाखों की कमाई करना चाहते हैं तो आपको एक बार औषधीय और सुगन्धित (मेडिसिनल हर्ब एंड एरोमेटिक प्लांट) की खेती जरूर करना चाहिए। किसान भाइयों औषधीय पौधों की खेती आप कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के जरिये। इसमें आपको बड़ी-बड़ी आयुर्वेदिक आप से खुद कॉन्ट्रैक्ट करके खेती करवाती है। फसल तैयार होने पर आपको पेमेंट किया जाता है।

7 पोल्ट्री फार्मिंग

अगर रेगुलर इनकम चाहते हैं तो आपके लिए सबसे बेस्ट पोल्ट्री फार्मिंग है। पोल्ट्री फार्मिंग में डक ,मुर्गा पालन ,टर्की पालन आदि का पालन कर सकते हैं। इनसे आपको रोज अंडे प्राप्त होंगे। आप रोजाना मार्केट में सेल कर सकते हैं। इसके अलावे आप चूजे को बेच सकते हैं। मार्किट में चिकेन बेच सकते हैं।

पॉल्ट्री बिज़नेस सब्सिडी के जरिये सरकार द्वारा फार्म सेटअप के लिए सब्सिडी दिया जाता है। आप केंद्र और राज्य सरकार के योजना का लाभ ले सकते हैं।

8 गॉट फार्मिंग/ बकरी पालन

यदि आप बकरी फार्म बनाकर कमाई करना चाहते हैं तो आप हर 6 महीने पर लाखों की कमाई कर सकते हैं। सरकार द्वारा 10 लाख से लेकर 20 लाख रूपये आपको दिए जायेंगे। बकरी शेड निर्माण करने के लिए साथ ही आपको बकरी भी उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमे आपको 5 बकरी से लेकर 20 बकरी उपलब्ध कराये जायेंगे। मात्र 6 महीने में आप मीट के लिए बकरा तैयार कर सकते हैं। आज के समय मटन हाँडी के शौकीन बढ़ रहे हैं और मार्केट में मटन की कमी हो रही है।

9 डेयरी सेक्टर

डेयरी सेक्टर को सदाबहार इनकम का जरिया कहा जाता है। दूध और से बनी प्रोडक्ट का माँग मार्केट में हमेशा रहती है। आज के समय में लोगो को सही दूध मिलना मुश्किल हो गया है। आप डेयरी सेंटर खोल कर लाखों की कमाई कर सकते हैं। सरकार द्वारा दूध सेंटर खोलने के लिए सब्सिडी दिया जाता है।

गाय पलने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दिया जाता है साथ किसानों को अच्छी नस्ल की गाय भी दी जाती है।

10 आर्गेनिक फार्मिंग

आज के समय में लोग केमिकल युक्त फलों और सब्जियों को खाने से परहेज कर रहे हैं। बिना खाद पानी के सब्जियों को खाना पसंद कर रहे हैं जिसमे सिर्फ आर्गेनिक खाद का उपयोग किया जा रहा है। मार्केट में आर्गेनिक प्रोडक्ट का माँग बहुत है। डॉक्टर लोगों को आर्गेनिक फल -सब्जी खाने की सलाह दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top