Benefits of paddy weeder in rice field :- भारत में खरीफ के फसलों में धान एक प्रमुख फसल है। देश के लगभग सभी राज्यों में धान की खेती होती है। धान के फसलों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। पुराने तरीके से बुआई करने पर धान में अधिक पानी लगता है साथ ही साथ पानी की बर्बादी भी होती है। खरपतवार पर नियंत्रण और धान की उपज अच्छी और कम लगत में हो इसके लिए किसानों को पैडी वीडर का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको पैडी वीडर की जानकरी देंगे।

Benefits of paddy weeder in rice field :- पैडी वीडर धान के खेतों से खरपतवार को नियंत्रण करने वाली मशीन है। जिससे धान के निराई का काम आसान हो जाता है। फसलों के लिए खरपतवार एक बहुत बड़ी समस्या है जिससे धान की पैदावार पर असर पड़ता है। धान की अच्छी उपज के लिए खेतों से खरपतवार को निकलना बहुत जरुरी होता है। हाँथों से निराई करना बहुत बड़ी समस्या है। इसमें समय अधिक लगता है। लेकिन पैडी वीडर से ये काम बहुत आसान हो जाता है।
पैडी वीडर मशीन (What is Paddy Weeder Machine)
आमतौर पर पैडी वीडर को लोग ड्रम सीडर और कोनो वीडर के नाम से भी जानते हैं। पैडी वीडर मशीन का काम है खेतों से खरपतवार को हटाना। ये मशीन से चलता है। देखने में लगभग पावर टिलर की तरह ही दिखती है। यह मशीन छोटा है इसे खास कर ऐसे डिज़ाइन किया जाता है। जिससे ये खेत के हरेक कोने में जा सके। जहाँ बड़ी मशीन नहीं जा सकती है। इस मशीन की सहायता से एक आदमी पुरे खेत की निराई गुराई आसानी से कर सकता है।

पैडी वीडर के फायदें |Benefits of paddy weeder in rice field
आइये जानते हैं पैडी वीडर के फायदें के बारे में
- किसानों के समय का बचत होता हैं।
- खेतों अधिक मजदूर की आवश्यकता नहीं होती है।
- पैडी वीडर का आकार छोटा होने से ये खेत के सभी जगहों में आसानी से काम कर पता है।
- किसान के पैसों की बचत होती है।
- पैडी वीडर से खेतों के खरपतवार को निकलना बहुत ही आसान हो जाता है।
- पैडी वीडर की कीमत ही अधिक नहीं होती है।
पैडी वीडर का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। how to use paddy weeder?
- किसान को पैडी वीडर का इस्तेमाल करने से पहले इसे चलाने की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
- खेतों में पैडी वीडर का इस्तेमाल करने पहले खेतों को समतल करवा लेना चाहिए। जिससे पानी खेत के सभी कोने में आसानी से जा सके।
- खेत में बराबर मात्रा में पानी रहने से पैडी वीडर चलाने में आसानी होती है।
- पैडी वीडर हो हमेशा सीधा चलाना चाहिए। जिससे फसलों को नुकसान नहीं हो और खरपतवार भी आसानी साफ हो जाये।
- खेत में पैडी वीडर को एक सामान स्पीड से चलायें। जिससे खेतों की कियारियों को नुकसान नहीं पहुँचे।
खेतों में पैडी वीडर का उपयोग कब करना चाहिए।
धान का पौधा खेतों में जब 15 से 20 दिन का हो जाये तब आप पैडी वीडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। तब तक मिटटी में जड़ों की पकड़ अच्छी हो जाती है। और मिट्टी में भी नमी की मात्रा सही होती है। जिससे आप आसानी से पैडी वीडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पावर वीडर मशीन की विशेषताएं (Features of power weeder machine)
- पावर वीडर के जरिये आप छोटे खेत की जुताई करने में आसानी होती है।
- पावर वीडर के इस्तेमाल से आप खेतों के खरपतवार को आसानी से नियंत्रण कर सकते हैं।
- पैडी वीडर की सहायता से फसल की निराई-गुड़ाई का काम आसानी से किया जा सकता है।
- पैडी वीडर का रखरखाव करना आसान है।
पैडी वीडर मशीन की कीमत
पैडी वीडर की कीमत उसके साइज और कंपनी के अनुसार अलग-अलग होता है। बाजार में कई की पावर वीडर आते हैं जिसमें एफटी50 जोश ,वीएसटी आरटी70 जोश, वीएसटी आरटी70 जोश, श्राची 105जी पेट्रोल, मॉडल अधिक लोकप्रिय हैं। इनकी कीमत मार्केट में 21,000 रुपए से लेकर 1,55,000 रुपए तक हो सकती है।
पैडी वीडर पर सब्सिडी कैसे मिलता है।
सरकार द्वारा किसानों को पैडी वीडर की खरीदारी पर लगभग 50% तक की सब्सिडी दिया जाता है। किसान कृषि मेला में पैडी वीडर की खरीदारी करके या वेबसाइट के जरिये भी ऑनलाइन सब्सिडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। या अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
साराँश
किसान भाइयों उम्मीद है आप सभी को ये जानकारी पसंद आयी होगी। खेती किसानी से जुड़े जानकरी ,एग्रीकल्चर बिज़नेस आईडिया के लिए आप हमारे चैनल से अवश्य जुड़ें।
| join channel | click here |
| join whatsapp group | click here |
- बिहार उद्यमी योजना 2026: ₹10 लाख तक की सहायता से शुरू करें अपना बिजनेस | bihar Udyami Yojana Project List 2026 download
- Bihar Udyami Yojana 2025-26: बिहार सरकार दे रही है ₹10 लाख तक की मदद, ऐसे शुरू करें अपना बिजनेस
- मधुमक्खी पालन से फसलों की पैदावार में 25% तक बढ़ोतरी | Rajasthan Madhumakhi Palan Yojana 2026 Subsidy
- प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना 2026: 52 हजार किसानों के खेतों में लगेंगे सोलर पंप, 90% तक सब्सिडी! PM Krishak Mitra Surya Yojana MP
- Bihar Chhoti Nursery Yojana 2026 : छोटी नर्सरी स्थापित करने पर मिलेगा ₹10 लाख का अनुदान – किसानों के लिए सुनहरा मौका



